रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Budget 2025 LIVE: योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, छात्राओं को स्कूटी.. युवाओं को मिलेगा बिन ब्याज लोन

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे योगी सरकार का बजट पेश किया। इस बार बजट के बजट में मेधावी छात्रों को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया हैं।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Budget 2025
Share on FacebookShare on Twitter

UP Budget 2025 Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे योगी सरकार का बजट पेश कर दिया है। इस बार के बजट में सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस किया है। इस बजट में 2027 के चुनाव की झलक देखने को मिल रही है। कृषि, उद्योग, तकनीकी विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नई घोषणाएं की गई हैं। यूपी सरकार अपने 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में कदम बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

स्कूटी के लिए 400 करोड़ का बजट प्रस्तावित

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

RELATED NEWS

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

फ़रवरी 20, 2025
UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

फ़रवरी 20, 2025

शिवपाल यादव ने बजट पर क्या कहा?

सपा नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के बजट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे “एक बड़े घोटाले की पटकथा” करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इसे विकास मानती है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। शिवपाल यादव ने इस बजट को पूरी तरह खारिज करते हुए सरकार से आग्रह किया कि अगली बार जुमलों की जगह जनता की जरूरतों पर आधारित बजट पेश किया जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में सपा जनता के हित में एक बेहतर बजट लेकर आएगी।

बजट को लेकर क्या बोले माता प्रसाद

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने उत्तर प्रदेश के बजट को निराधार करार देते हुए कहा कि यह केवल दिखावटी है और इसमें किसी के लिए कोई खास प्रावधान नहीं किया गया है।

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने उत्तर प्रदेश के बजट पर कहा, “… इस बजट में प्रदेश की जनता को कुछ नया नहीं प्राप्त होने वाला है… बजट में नौजवान और बेरोजगारों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है…” pic.twitter.com/niNZO2rg2X

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025

बाल सेवा योजना के किए 252 करोड़ का ऐलान

वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि कोविड महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया उनकी देखभाल और आर्थिक सहायता के लिए चलाई जा रही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 252 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

एक्सप्रेसवे को लेकर हुए ये बड़े ऐलान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को हरदोई के कौसिया जिले से होकर फर्रुखाबाद तक जोड़ने वाले प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र से जोड़ने के लिए विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मेरठ से हरिद्वार को जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तारीकरण हेतु 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भी 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं डिफेंस कॉरिडोर इंडस्ट्रियल परियोजना के लिए 461 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

साल में  मिलेंगे दो मुफ्त गैस सिलेंडर

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए घोषणा की कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को साल में दो मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

AI को लेकर हुई ये घोषणा

वित्त मंत्री ने प्रदेश को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी’ की स्थापना और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘टेक्नोलॉजी रिसर्च ट्रांसलेशन पार्क’ के निर्माण की नई योजनाओं की घोषणा की।

शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत बजट : सुरेश खन्ना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे यूपी सरकार का बजट

यूपी सरकार के बजट में शिक्षा पर जोर

हायर एजुकेशन से छात्राओं को लाभ मिलेगा

शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत बजट : सुरेश खन्ना

साइबर सिक्यॉरिटी में नई पहल : सुरेश खन्ना

AI सिटी की स्थापना का ऐलान : सुरेश खन्ना

टेक्नोलॉजी रिसर्च… pic.twitter.com/Kygjo82viT

— News1India (@News1IndiaTweet) February 20, 2025

2 लाख से ज्यादा महिलाएं बनी लखपति दीदी

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे यूपी सरकार का बजट

“2 लाख से ज्यादा महिलाएं बनी लखपति दीदी”

“उच्च शिक्षा प्राप्त छात्राओं को स्कूटी मिलेगी”

“पात्रता के आधार पर मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी”

“वित्तीय वर्ष 25-26 में छात्रों को टैबलेट बांटेगी योगी सरकार”#Lucknow… pic.twitter.com/tiWkDyasKu

— News1India (@News1IndiaTweet) February 20, 2025

बजट का 22 प्रतिशत निर्माण कार्यों पर होगा खर्च

यूपी सरकार आज विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण के दौरान कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता के कल्याण को समर्पित है। महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है जो न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। इस बार का बजट अनुमानित रूप से 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ रुपये का है जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक है। इसमें 22 प्रतिशत राशि निर्माण कार्यों पर खर्च की जाएगी।

वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं योगी सरकार का 9वां बजट

“यूपी में प्रति व्यक्ति आय 93 हजार रुपये से ज्यादा”

“बजट का आकार 8 लाख 8 हजार 636 करोड़ रुपये”

पिछले बजट से 9 फीसदी से भी ज्यादा : सुरेश खन्ना

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी की स्थापना : सुरेश खन्ना

AI के लिए सेंटर ऑफ… pic.twitter.com/QwEjQZkfxA

— News1India (@News1IndiaTweet) February 20, 2025

छात्राओं को स्कूटी.. युवाओं को बिना ब्याज लोन

घोषणाओं के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी जबकि युवाओं को बिना ब्याज के ऋण मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 3 करोड़ किसानों को 79 हजार 500 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा 10 लाख किसानों को 496 करोड़ रुपये का फसल मुआवजा प्रदान किया गया है।

बजट पेश होने से पहले क्या बोले महाना?

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट युवाओं के साथ-साथ किसानों, आम जनता, बुनियादी ढांचे और विकास पर केंद्रित होगा।

किसानों और युवाओं पर रहेगा फोकस

योगी सरकार के इस UP Budget 2025 में किसानों के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण इलाकों में खेल को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को फंड दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: ‘बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू…’, सीएम योगी ने विधानसभा में सपा को धो डाला

स्वास्थ्य और शिक्षा को मिल सकता है बढ़ावा

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। वहीं, तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि यह बजट आम जनता के लिए लाभकारी होगा और रोजगार बढ़ाने में मदद करेगा।

कैबिनेट बैठक के बाद होगी बजट प्रस्तुति

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज लगातार छठी बार UP Budget 2025 पेश करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि विपक्ष से सकारात्मक सहयोग की उम्मीद है।

Tags: UP Budget 2025उत्तर प्रदेश
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025

UP Budget 2025:  उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के...

UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व चल रही सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2025-26...

UP Budget 2025 farmers

UP Budget 2025: 3 करोड़ किसानों को 80 हजार करोड़ रुपये की सम्मान निधि समेत मिली ये सौगातें

by Manish Pandey
फ़रवरी 20, 2025

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6...

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 20, 2025

UP Government Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। वित्त...

UP CM Yogi Adityanath and FM Suresh Khanna

UP Budget: उत्तर प्रदेश में बनेगा बेंगलुरु जैसा आईटी हब, AI सिटी की होगी की स्थापना

by Manish Pandey
फ़रवरी 20, 2025

UP Budget: योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का...

Next Post
lucky people with teeth gap

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार क्या कहता हैं दांतों के बीच का गैप, क्या दांतों में गैप वाले लोग होते हैं भाग्यशाली

Delhi women financial aid

CM Rekha Gupta ने दिल्ली महिलाओं को दिया तोहफ़ा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें कब और कैसे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist