मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कुंदरकी-मीरापुर से लेकर सीसामऊ तक मचा घमासान, मुस्लिम वोटर्स को रोका-पीटा फिर ‘लाल पर्ची’ की एंट्री ने मचाई ‘गदर’

UP By-Election 2024 : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है, इस बीच समाजवादी पार्टी ने मतदाताओं को वोट करने से रोकने का आरोप लगाया है।

by Digital Desk
नवम्बर 20, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार की सुबह से मतदान जारी है। कुंदरकी, मीरापुर से लेकर सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं और सनसनीखेज आरोप लगाकर चुनाव अयोग का चौखट पर पहुंच गए हैं। सपा का आरोप है कि कुंदरकी और मीरापुर सीट पर वोट डालने से पुलिस वोटर्स को रोक रही है। कटेहरी सीट पर सपा ने बूथ नंबर 120 और 121 को कब्जाने का आरोप लगाया है। सीसामऊ में मुस्लिम बाहूल्य इलाकों पर घरों के बाहर पुलिस की पहरे का आरोप सपा की तरफ से लगाया जा रहा है। पूरे प्रकरण को लेकर अखिलेश ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है।

लाल पर्ची वाले डाल रहे वोट

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी की तरफ से सनसनीखेज आरोप लगाए जा रहे हैं। सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस-प्रशासन सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है। सपा का आरोप है कि मुस्लिम बाहूल्य इलाकों पर प्रशासन ने पुलिस का पहरा बैठा दिया है, जिससे वोटर्स घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। कुंदरकी से सपा प्रत्याशी का आरोप है कि एक गांव को पुलिस ने अपने घेरे पर लिया हुआ है। लाल पर्ची वालों को ही बूथों पर जाने दिया जा रहा है। लाल पर्ची बीजेपी की तरफ से वोटर्स को दी गई हैं। जबकि सफेद पर्ची वालों को बूथ तक जाने से रोका जा रहा है। सपा प्रत्याशी ने पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

RELATED NEWS

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

महिलाओं को भगाने का लगाया आरोप

सपा ने कुंदरकी के कुछ बूथों पर मुस्लिम वोटरों खासकर महिलाओं को भगाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कुछ ऐसे ही आरोप मीरापुर के वोटर्स ने मीडिया के सामने आकर लगाए हैं। वोटर्स का कहना है कि पुलिस उन्हें बूथों तक नहीं जाने दे रही है। अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी सीट पर भी बीजेपी पर झंडा लगाकर बूथ कब्जा करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया गया है। कटेहरी सीट पर सपा ने बूथ नंबर 120 और 121 को कब्जाने का आरोप लगाया है।

रोका, टोका और डंडों से पीटा

मीरापुर में ककरौली एक सीट पर हंगामा होने का आरोप लगाया है। ककरौली के किसान इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोटर्स ने हंगामा किया। वोटर्स ने पुलिस पर वोट ना डालने देने का आरोप लगाया है। मतदाताओं का बूथ नंबर 178 और 179 वोट ना डालने देने का आरोप है। वोटर्स का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रोका, टोका और डंडों से पीटा। मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के किथोड़ा में बूथ संख्या 178, 179 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।

अखिलेश यादव ने की बड़ी मांग

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है। सपा प्रमुख ने कहा है कि, माननीय सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग से अपील है कि अभी-अभी प्राप्त वीडियो साक्ष्यों के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दंडात्मक कार्रवाई करें और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को भी सुनिश्चित करें। जो भी पुलिस अधिकारी वोटर कार्ड और आधार आईडी चेक कर रहे हैं, उन पर वीडियो के आधार पर एक्शन हो। पुलिस को आधार आईडी कार्ड या पहचान पत्र जांचने का कोई अधिकार नहीं है।

Tags: Akhilesh YadavBJPUP Byelection
Share198Tweet124Share49

Digital Desk

Related Posts

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

Next Post
Bollywood के ये मशहूर सितारे अपनी इन आदतों से हैं परेशान, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Bollywood के ये मशहूर सितारे अपनी इन आदतों से हैं परेशान, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Siddharthnagar

स्कूलों में ही सीखेंगे करियर कैसे बनाएं? सिद्धार्थनगर डीएम की अनोखी पहल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist