Thursday, February 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP Byelection: नहीं थम रहा यूपी में पोस्टर वॉर, सीएम योगी के नारे के जवाब में सपा ने लगावाएं पोस्टर

लखनऊ में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है, जहां समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे का पलटवार करते हुए नए पोस्टर लगाए हैं। सपा के इस प्रयास का मतलब साफ है कि सीएम योगी के "कटेंगे तो बंटेंगे" के नारे को चुनौती देना।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
October 30, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP Byelection
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Byelection: लखनऊ में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है, जहां समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे का पलटवार करते हुए नए पोस्टर लगाए हैं। सपा के इस प्रयास (UP Byelection) का मतलब साफ है कि सीएम योगी के “कटेंगे तो बंटेंगे” के नारे को चुनौती देना। नए पोस्टर में लिखा गया है, “न कटेंगे, न बंटेंगे, पीडीए के संग रहेंगे।” इस बयान के पीछे का मतलब यह है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सपा अपनी एकजुटता को दिखाना चाहती है।

सपा का रणनीतिक कदम

ये पोस्टर महराजगंज जिला के सपा नेता अमित चौबे द्वारा लगाए गए हैं, जो फरेंदा सीट से सपा की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इसमें अखिलेश यादव को “सत्ताईस का सत्ताधीश” बताया गया है। इस प्रकार की राजनीतिक रणनीति सपा की ओर से यह संकेत देती है कि वे अपने वोट बैंक को एकजुट रखने के लिए गंभीर हैं और लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026
Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026

निषाद पार्टी का मोर्चा

इसी बीच निषाद पार्टी ने भी अपने पोस्टर्स के जरिए राजनीतिक जंग में हिस्सा लिया है। उन्होंने कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं जिसमें लिखा है, “सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा।” यह पोस्टर निषाद पार्टी के नेता बिजेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा लगवाया गया है। यह रणनीति निषाद पार्टी के वोट बैंक की शक्ति को प्रदर्शित करने का प्रयास है, खासकर तब जब उन्हें उपचुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।

यह भी पढ़े: नवाब सिंह पर लगा पोक्सो, सपा ने बनायीं दुरी… जानिए क्या होगा हाल ?

क्या हैं निषाद पार्टी का दांव?

निषाद पार्टी का यह दांव यह बताने के लिए है कि बिना निषाद समाज के कोई भी पार्टी सत्ता की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाएगी। यह एक प्रकार की प्रेशर पॉलिटिक्स है, जिसका उद्देश्य बीजेपी को यह याद दिलाना है कि 2027 के चुनावों में निषाद वोट बैंक कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

लखनऊ का यह पोस्टर वार न केवल सपा और निषाद पार्टी के बीच की राजनीतिक जंग को दर्शाता है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की सियासत में नए समीकरणों को भी जन्म दे रहा है। दोनों पार्टियां अपने-अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी इस सियासी संघर्ष में बाजी मारती है और कौन सी रणनीतियां आगामी चुनावों में सफल होती हैं।

Tags: Akhilesh YadavUP Byelection
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Next Post
Noida

दिवाली से पहले आई मातम की खबर... नोएडा के बैंक्वेट हॉल में आग, इलेक्ट्रिशन की दर्दनाक मौत

Salman Khan

'एक हाथ से पैसे लाओ, दुसरे हाथ से जिंदगी ले जाओ'... लॉरेंस गैंग का सलमान को नया फरमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist