Thursday, December 25, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP में बेटियों की शादी पर अब मिलेगा 1 लाख रुपये का सहारा, योगी सरकार का बड़ा फैसला

योगी सरकार ने निर्माण श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब उनकी बेटियों के विवाह पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। पंजीकृत महिला श्रमिकों को उनके स्वयं के विवाह पर भी यह लाभ मिलेगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi UP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Marriage Assistance: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने निर्माण श्रमिक परिवारों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इतना ही नहीं, यह सहायता पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को उनके स्वयं के विवाह पर भी मिलेगी। पहले तक यह राशि 82 हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। योगी सरकार के इस निर्णय से लाखों श्रमिक परिवारों को सीधी राहत मिलेगी। इसके जरिए उनकी बेटियों की शादी अधिक सम्मानजनक ढंग से हो सकेगी और आर्थिक बोझ कम होगा।

पहले मिलते थे 82 हजार रुपये

अब तक UP सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर 82 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी। इसमें 65 हजार रुपये नकद, 10 हजार रुपये वर-वधू की पोशाक और 7 हजार रुपये आयोजनकर्ता को दिए जाते थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस राशि को बढ़ाने के निर्देश दिए, जिसके बाद श्रम विभाग ने इसे संशोधित किया।

RELATED POSTS

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

December 23, 2025

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

December 1, 2025

अब एक लाख रुपये की सहायता

UP श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि अब प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सुविधा तभी लागू होगी जब कम से कम 11 जोड़ों का विवाह एक साथ सामूहिक रूप से किया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य विवाह समारोहों को और अधिक सम्मानजनक और सुविधाजनक बनाना है।

कितने श्रमिक होंगे लाभार्थी?

UP भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) में कुल 1.82 करोड़ निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से 31 अगस्त तक 12.5 लाख श्रमिकों ने रिन्यूअल कराया है। ऐसे में यही परिवार इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे। इस कदम से गरीब श्रमिक परिवारों को बेटियों के विवाह के खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।

Jitiya Vrat 2025: पूजा के बाद धागे का क्या करना चाहिए, जानिए इससे जुड़े नियम

Tags: UP
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

by Mayank Yadav
December 1, 2025

UP Yogi Government Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों...

CM Yogi Govt UP

यूपी में बिजली बिल बकाएदारों की बल्ले-बल्ले! आज से लागू हुई O.T.S. योजना, 100% ब्याज माफ

by Mayank Yadav
December 1, 2025

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली बकाएदारों के लिए सोमवार, 1 दिसंबर से वन टाइम सेटलमेंट...

UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

by Mayank Yadav
November 19, 2025

UP SIR process: उत्तर प्रदेश में सीमित पहचान संख्या संशोधन (SIR) प्रक्रिया के तहत कुछ मतदाताओं के पहचान पत्रों में...

UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

by Mayank Yadav
November 18, 2025

UP SIR Voter List: उत्तर प्रदेश के जिलों में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्यक्रम...

Next Post
Noida

Noida में अपर आयुक्त पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, उठे सवाल

Gold Price Update

Gold Price Update : लगातार बढ़त के बाद सोना गिरा धड़ाम, जानें क्या हैं आज के ताजा भाव...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version