Sunday, March 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी डिप्टी CM के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, श्रावस्ती के CMO सस्पेंड, जानें पूरा मामला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। वहीं फतेहपुर में तैनात डॉक्टर को भी निलंबित कर सीएमओ सिद्धार्थनगर के कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 11, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Brajesh Pathak: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। इस दौरान श्रावस्ती के सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है और फतेहपुर में तैनात डॉक्टर को भी निलंबित कर सीएमओ सिद्धार्थनगर के कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई करते हुए श्रावस्ती के सीएमओ को निलंबित कर दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। वहीं फतेहपुर में तैनात डॉक्टर को भी निलंबित कर सीएमओ सिद्धार्थनगर के कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। वहीं सुलतानपुर के सीएमओ और पूर्व अधीक्षक द्वारा अनियमितताओं के आरोपों की जांच की जा रही है। पीलीभीत और अमेठी के दो चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

जांच कर रिपोर्ट भेजने का मिला निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अवैध निजी अस्पतालों पर नियंत्रण न कर पाने, टेंडरों में कतिपय अनियमितताएं करने और बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण न करने तथा उच्च आदेशों का पालन न करने के आरोपों के चलते श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने डीएम और सीडीओ श्रावस्ती को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। दोनों अधिकारियों द्वारा शासन को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं फतेहपुर के जिला महिला अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुंडरीक कुमार गुप्ता को निलंबित कर सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Brajesh Pathak

मंच पर फूट-फूटकर रोए डिप्टी सीएम Brajesh Pathak: फफकते हुए बोले- ‘पांव में जूते नहीं थे, फटी चप्पलों में काटे दिन!’

January 23, 2026

ये भी पढ़े: कैंसर की जंग के बीच Hina Khan ने दुनिया भर से पाया प्यार, Google पर टॉप 5 में कर रही ट्रेंड

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि डॉक्टर का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शासन, प्रशासन और आला अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने फतेहपुर के सीएमओ से इस मामले की जानकारी समय से शासन को न देने पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। डॉ. गुप्ता द्वारा फतेहपुर के जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हर महीने पैसे देने के आरोप के संबंध में भी उक्त चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सुल्तानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ (सुल्तानपुर) के पूर्व अधीक्षक के खिलाफ विभिन्न अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को दी गई है। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानाबाद (पीलीभीत) में तैनात डेंटल सर्जन डॉ. प्रतिष्ठा सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीगंज (अमेठी) में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़े: Om Prakash Rajbhar: राजभर का बड़ा खुलासा- INDIA में जाने के लिए मायावती तैयार, मगर….?

Tags: brajesh pathakCMOdeputy CMShravastiUP News
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Brajesh Pathak

मंच पर फूट-फूटकर रोए डिप्टी सीएम Brajesh Pathak: फफकते हुए बोले- ‘पांव में जूते नहीं थे, फटी चप्पलों में काटे दिन!’

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Brajesh Pathak Emotional Speech: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने अतीत के...

Brajesh Pathak

मुस्लिम हटे तो सपा साफ! डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने सरेआम अखिलेश को ललकारा

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Brajesh Pathak News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अब तक का सबसे तीखा हमला...

Brajesh Pathak

“कुंवारे रहे राहुल तो प्रियंका के बच्चे बनेंगे नेता”: ब्रजेश पाठक का ‘वंशवाद’ पर तीखा प्रहार

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Brajesh Pathak Political Satire: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बागपत में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
Road Accident

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा! वाहन की टक्कर से दंपत्ति समेत तीन की मौत

डॉक्टर्स  ने की अनोखी सर्जरी, कैंसर पीड़ित महिला के शरीर से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर बचा ली जिंदगी

डॉक्टर्स  ने की अनोखी सर्जरी, कैंसर पीड़ित महिला के शरीर से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर बचा ली जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist