• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

पूरे देश में होली पर्व की धूम हैं, राजनेता, अभिनेता, कारोबारियों से लेकर आजमन रंगों में सराबोर हैं, यूपी में भी रंगोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

by Vinod
March 14, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, ब्रज समेत सहित पूरे उत्तर प्रदेश में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की बरसात हो रही है। लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सवकी बधाई दे रहे हैं। होली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी है तो वहीं प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम भी रंग में सरोबोर नजर आए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने हरवर्ष की तरह इस साल भी ऊंट पर बैठकर रंग-गुलाल उढ़ाया।

सीएम ने लोगों के साथ होली खेली

यूपी में सियासी सेलिब्रिटी भी जमकर होली खेल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर की गो-शाला में गायों -बछड़ों को गुलाल लगाया और गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम ने लोगों के साथ होली खेली। फिर भगवान रंगनाथ की शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं सांसद रवि किशन ने फगुआ गीत गाकर पूरे इलाके को होलीमय बना दिया।

Related posts

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

August 14, 2025
9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने होली खेली

हरसाल की तरह इस वर्ष भी लखनऊ में ऊंट पर बैठकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने होली खेली। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और होली का पावन अवसर है। हम सब मिलकर प्रेम और सौहार्द के साथ पूरे प्रदेश में दोनों त्योहारों को मना रहे हैं। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खेली होली

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं देश और प्रदेश के सभी नागरिकों, मेरी पार्टी के समर्थकों और विपक्ष के सभी लोगों, जिनमें अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी शामिल हैं, उनको होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं इतना ही कहूंगा कि इस बार होली भी होगी और जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी, जो लोग तनाव के फिराक में बैठे हैं, उनके हाथों में सिर्फ निराशा लगेगी।

दिनेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं

पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। कहा कि होली तो हर साल उल्लास लेकर आती है। यह होली का पर्व दुश्मनी को भूलकर एकता और समन्वय का पर्व है। दिनेश शर्मा ने कहा कि होली का रंग जाति विभेद को भी बंद कर देता है। मैं कहूंगा कि राजनीति की होली ना खेलें। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ जमकर होली खेली।

Tags: Holi 2025holi festival 2025Holi in UP
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Easy holi tips : होली खेलें जमके, अब रंगों के जिद्दी दाग छुड़ाएं आसानी से,जानिए कुछ घरेलू असरदार उपाय

Next Post

लखनऊ-आगरा से ISI के 3 एजेंटों को हुई गिरफ्तारी, PAK लेडी नेहा को दी गगनयान प्रोजेक्ट और ड्रोन की गुप्त जानकारी

Vinod

Vinod

Next Post
लखनऊ-आगरा से ISI के 3 एजेंटों को हुई गिरफ्तारी, PAK लेडी नेहा को दी गगनयान प्रोजेक्ट और ड्रोन की गुप्त जानकारी

लखनऊ-आगरा से ISI के 3 एजेंटों को हुई गिरफ्तारी, PAK लेडी नेहा को दी गगनयान प्रोजेक्ट और ड्रोन की गुप्त जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version