Saturday, December 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Recruitment: योगी ने दी हरी झंडी कब से होगी बंपर सरकारी भर्ती ,पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास में होगी भर्तियां

यूपी सरकार 2026 में युवाओं को बड़ी राहत देने जा रही है। पुलिस, शिक्षा, राजस्व समेत कई विभागों में डेढ़ लाख से ज्यादा सरकारी भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा पद पुलिस और शिक्षा विभाग में निकाले जाएंगे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP government jobs recruitment 2026
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Massive Government Recruitment in 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार साल 2026 में प्रदेश के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका देने जा रही है। राज्य के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सभी विभागों से रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा मांगा था। इसके बाद सरकार ने करीब डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों को हरी झंडी दे दी है।

इन भर्तियों में पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास समेत कई अहम विभाग शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद पुलिस और शिक्षा विभाग में निकाले जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अलग-अलग विभागों में भर्ती से जुड़े विज्ञापन जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है, जबकि बाकी में जल्द नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

RELATED POSTS

UP PET Exam 2025: प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल, 48 जिलों में 1479 केंद्र, कड़े सुरक्षा के इंतजाम

UP PET Exam 2025: प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल, 48 जिलों में 1479 केंद्र, कड़े सुरक्षा के इंतजाम

September 5, 2025

यूपी सरकार पहले भी युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियां दे चुकी है। बीते साढ़े आठ सालों में प्रदेश के युवाओं को अलग-अलग सरकारी विभागों में साढ़े आठ लाख से ज्यादा नौकरियां दी जा चुकी हैं। सरकार का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई गई है, जिससे युवाओं का भरोसा सिस्टम पर बना रहे।

अगर पुलिस विभाग की बात करें, तो अब तक यहां 2.19 लाख पदों पर भर्ती हो चुकी है। साल 2026 में पुलिस विभाग में करीब 50 हजार नए पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इनमें लगभग 30 हजार पद आरक्षी (कांस्टेबल) के होंगे और करीब 5 हजार पद सब-इंस्पेक्टर के लिए होंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग में 15 हजार अन्य पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी।

शिक्षा विभाग में भी युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक अध्यापक, लेक्चरर, प्रधानाचार्य और अन्य शैक्षणिक पद शामिल होंगे। लंबे समय से शिक्षा विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह मौका काफी अहम माना जा रहा है।

राजस्व विभाग में भी करीब 20 हजार पदों पर भर्ती होगी। इनमें सबसे ज्यादा पद लेखपाल के होंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, आवास विकास विभाग, कारागार विभाग, बाल विकास पुष्टाहार और अन्य विभागों में मिलाकर करीब 30 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस तरह देखा जाए तो साल 2026 में उत्तर प्रदेश में कुल नई सरकारी भर्तियों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा होने वाली है। सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी। अब युवाओं को सलाह दी जा रही है कि वे संबंधित विभागों की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और तैयारी में जुट जाएं।

Tags: Uttar Pradesh Government Jobs
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

UP PET Exam 2025: प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल, 48 जिलों में 1479 केंद्र, कड़े सुरक्षा के इंतजाम

UP PET Exam 2025: प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल, 48 जिलों में 1479 केंद्र, कड़े सुरक्षा के इंतजाम

by SYED BUSHRA
September 5, 2025

UP PET Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2025) छह और सात...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version