• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 22, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

UP News : काम के बीच राहत का समय, 21 जून को यूपी सरकार ला रही है Y ब्रेक सुविधा जानिए क्या है यह योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए लंच के बाद Y-ब्रेक लागू किया है, जिसमें 5-10 मिनट के योग अभ्यास होंगे। इससे शारीरिक थकान दूर होगी और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी।

by SYED BUSHRA
June 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
UP Government Y Break Yoga Initiative
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Y-Break for UP Govt Employees : उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों की सेहत और मानसिक शांति के लिए एक नई पहल की है। अब प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में लंच ब्रेक के बाद Y-ब्रेक भी मिलेगा। इस Y-ब्रेक में कर्मचारी 5 से 10 मिनट तक हल्का-फुल्का योग कर सकेंगे, जिससे उन्हें मानसिक राहत मिलेगी और शारीरिक थकावट भी दूर होगी। यह नई व्यवस्था 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी।

Y-ब्रेक में क्या-क्या होगा?

Y-ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को आसान योग अभ्यास कराए जाएंगे, जिनमें गर्दन, पीठ और कमर की एक्सरसाइज, गहरी सांस लेना और माइंडफुलनेस की तकनीकें शामिल होंगी। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कुछ डिजिटल टूल्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा जैसे।

Related posts

UP News

UP News : नशे में चौकी पहुंची महिला ने मचाया बवाल, बिना कपड़ों के की जोरदार हंगामेबाज़ी, दारोगा से भी भिड़ी!

September 21, 2025
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025

Y-Break ऐप

नमस्ते योग ऐप

योग कैलेंडर

योग शब्दावली

इन ऐप्स के जरिए कर्मचारियों को सरल और प्रभावी योग सत्र मिलेंगे, जिससे उन्हें रोज़ाना अभ्यास में मदद मिलेगी।

क्यों लाई गई ये व्यवस्था?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर से जारी निर्देश के मुताबिक, यह पहल सरकारी कर्मचारियों में काम के तनाव को कम करने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।सरकार का मानना है कि दिनभर कंप्यूटर और टेबल पर काम करने से शरीर में अकड़न और थकावट आ जाती है। Y-ब्रेक से शरीर को आराम मिलेगा और दिमाग तरोताजा रहेगा, जिससे कर्मचारी और बेहतर काम कर सकेंगे।

हर जिले में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

सरकार इस पहल को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाएगी। कर्मचारियों को Y-ब्रेक के फायदों के बारे में बताया जाएगा और उन्हें योग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आम लोग भी होंगे शामिल

सरकार Y-ब्रेक को सिर्फ सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रखना चाहती। अब आम लोग भी इस मुहिम में शामिल हो सकेंगे। आरडब्ल्यूए (रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) और एनजीओ मिलकर योग शिविर लगाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन जल्द ही इन संस्थाओं के साथ बैठक करेगा और योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय की अहम भूमिका

इस Y-ब्रेक योजना का पूरा प्रोटोकॉल आयुष मंत्रालय ने तैयार किया है। इसे खासतौर पर दफ्तरों में काम करने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि वे रोज़ थोड़ा-बहुत योग करके खुद को तंदुरुस्त और एनर्जेटिक रख सकें।

Tags: UPGovernmentYogaYBreak
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Next Post

DJ विवाद बना बवाल: Azamgarh में थाना प्रभारी पर हमला, 17 आरोपी गिरफ्तार

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Azamgarh

DJ विवाद बना बवाल: Azamgarh में थाना प्रभारी पर हमला, 17 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

UP News : नशे में चौकी पहुंची महिला ने मचाया बवाल, बिना कपड़ों के की जोरदार हंगामेबाज़ी, दारोगा से भी भिड़ी!

September 21, 2025
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025
Aparna Yadav

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

September 21, 2025
Delhi News

दिल्ली महिला कामगारों पुरषों की तुलना में क्यों मिलती है कम मजदूरी, कांग्रेस ने जताई चिंता

September 21, 2025
Namo Marathon

CM योगी ने यूपी में नमो मैराथोन का किया शुभारंभ, जाने नशे को कर क्या कहा ?

September 21, 2025
Bullet Train

दिसंबर 2027 से शुरू होगा मुंबई‑अहमदाबाद Bullet Train का पहला फ़ेज़, अब रिज़र्वेशन की झंझट खत्म…

September 21, 2025
Gold Rate Today

क्या है आज सोने का भाव? जानें 24K से लेकर 14K तक सोने के ताज़ा दाम!

September 21, 2025
Zubeen Garg

Zubeen Garg के मैनेजर पर FIR, पत्नी बोलीं- दोनों भाई जैसे थे; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

September 21, 2025
H-1B Visa पर ट्रंप का तुगलकी फैसला, किस पर 88 लाख रुपये की नई फीस लगा दी, कैसे भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

H-1B Visa पर ट्रंप का तुगलकी फैसला, किस पर 88 लाख रुपये की नई फीस लगा दी, कैसे भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

September 20, 2025
Varanasi Police-Lawyers Clash: महिला IPS और वकीलों की भिड़ंत,वकील और पुलिस क्यों आए आमने-सामने जानिए पूरा मामला

Varanasi Police-Lawyers Clash: महिला IPS और वकीलों की भिड़ंत,वकील और पुलिस क्यों आए आमने-सामने जानिए पूरा मामला

September 20, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version