• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Holi weather alert: होली पर यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जगहों पर 13, 14 और 15 मार्च को बारिश का अलर्ट

होली पर यूपी में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। 13, 14 और 15 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

by Mayank Yadav
March 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
Holi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Holi weather alert: मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। लोगों को कभी तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13, 14 और 15 मार्च को बारिश होने की संभावना है। लोगों को Holi के दिन भी बूंदाबांदी का सामना करना पड़ सकता है। लगातार बदलते मौसम के कारण डॉक्टरों के अनुसार, 60 प्रतिशत अधिक वायरल फीवर से ग्रसित मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों, बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं की संख्या भी ज्यादा है।

Related posts

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025
बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

August 14, 2025

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज 12 मार्च को भी तेज हवाएं चलती रहेंगी। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 13 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद 14 मार्च यानी Holi के दिन भी मौसम की स्थिति यही बनी रहेगी और बारिश का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

यहां पढ़ें: CM Yogi on Sambhal: संभल में शिव मंदिर की पुनः खोज पर गरजे सीएम योगी, बोले- “विदेशी आक्रांताओं का गुणगान बंद करें”

15 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की ज्यादा संभावना है। इस दिन भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंचने की संभावना है। लगातार मौसम में आ रहे इस बदलाव को देखते हुए अस्पतालों में भी वायरल फीवर और अन्य कारणों से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

सीनियर फिजिशियन डॉक्टर अमित का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते लोगों को वायरल फीवर, गले में दर्द, टॉन्सिल और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में 60 प्रतिशत मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉ. अमित के मुताबिक, इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है और उसके साथ-साथ अब युवा भी इन बीमारियों की चपेट में आते दिखाई दे रहे हैं।

Tags: holi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

राममंदिर परिसर में इकबाल अंसारी और आचार्य परम हंस ने खेली होली, बोले-नफरत होगी अलविदा

Next Post

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने कुर्की के आदेश पर लगाई मूहर

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Ghazipur News

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने कुर्की के आदेश पर लगाई मूहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version