Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पोस्टर से पलटवार: योगी-अखिलेश-राहुल आमने-सामने, यूपी में ‘आई लव’ सियासत गरमाई

लखनऊ: कानपुर से शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद अब राजनीतिक पोस्टर वॉर में बदल गया है। लखनऊ की सड़कों पर ‘आई लव योगी’, ‘आई लव अखिलेश’ और ‘आई लव कॉन्स्टिट्यूशन’ के पोस्टरों ने सियासत का पारा चढ़ा दिया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
UP Poster
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP poster war: उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर से शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े राजनीतिक पोस्टर वॉर का रूप ले चुका है। कानपुर से उठी यह चिंगारी धीरे-धीरे बरेली, लखनऊ और फिर पूरे प्रदेश में फैल गई। बीजेपी ने इसका जवाब ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ पोस्टरों से दिया, जिससे यह मुद्दा और भड़क गया। अब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी इस होर्डिंग जंग में कूद पड़ी हैं। लखनऊ में लगे ‘आई लव अखिलेश यादव’ और ‘आई लव कॉन्स्टिट्यूशन’ पोस्टरों ने सूबे की राजनीति को गरमा दिया है। एक ओर बीजेपी समर्थक इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ रहे हैं, वहीं सपा और कांग्रेस इसे सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक बताकर आगे बढ़ा रही हैं।

राजधानी में छाया पोस्टर वॉर

UP लखनऊ में रविवार सुबह से ही जगह-जगह नए पोस्टरों की गूंज रही। बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ वाले पोस्टर लगाए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। इसके जवाब में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव और अन्य नेताओं ने ‘आई लव अखिलेश यादव’ के साथ ‘आई लव शिक्षा, विकास और रोजगार’ लिखे पोस्टर लगवाए। इन पोस्टरों ने राजधानी की सियासी फिज़ा में नई गरमी पैदा कर दी।

RELATED NEWS

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026

UP

सपा का पलटवार

समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में अखिलेश यादव की बड़ी तस्वीरें हैं, जिन पर लिखा है—‘आई लव सामाजिक सौहार्द’, ‘आई लव समाजवादी पार्टी’, और ‘आई लव धरतीपुत्र के लाल श्री अखिलेश’। सपा नेताओं का कहना है कि यह कदम बीजेपी की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ सकारात्मक संदेश देने के लिए उठाया गया है।

कांग्रेस का संवैधानिक संदेश

इस बीच, कांग्रेस ने भी पोस्टर वॉर में प्रवेश कर दिया। यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य अब्दुल्लाह शेरखान द्वारा लगाए गए पोस्टर में ‘आई लव कॉन्स्टिट्यूशन’ लिखा गया है। इसमें राहुल गांधी संविधान की किताब थामे दिख रहे हैं, साथ ही सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय राय की तस्वीरें भी हैं। कांग्रेस ने इसे संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव की रक्षा का प्रतीक बताया।

सियासी हलचल तेज

कानपुर से शुरू हुआ यह विवाद बरेली में हिंसा तक पहुंचा और अब लखनऊ की सड़कों पर राजनीतिक बयानबाजी का जरिया बन गया है। बीजेपी समर्थक धार्मिक भावनाओं की रक्षा की बात कर रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे रोजगार, शिक्षा और संविधान से जोड़कर जनता के बीच संदेश देने की कोशिश कर रहा है। साफ है कि ‘आई लव’ पोस्टर वॉर आने वाले दिनों में UP की राजनीति का अहम मुद्दा बन सकता है।

अब PHD के लिए नहीं देना होगा नौकरी से त्याग, जानें क्या कहता है नया प्रोग्राम ?

Tags: UP
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

by Mayank Yadav
December 1, 2025

UP Yogi Government Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों...

Next Post
Lucknow arrest

Lucknow में धर्मांतरण का खेल: चंगाई सभा में 50 से अधिक हिंदू बने निशाना, आरोपी गिरफ्तार

Asia Cup 2025

भारत की ऐतिहासिक जीत पर पाकिस्तान का बौखलापन, आगा ने फेंका रनर-अप चेक, ट्रॉफी विवाद पर भड़का बीसीसीआई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist