Site icon News1India

UP में 60 KM तक पीछा, गो-तस्कर सलमान ढेर; पुलिस मुठभेड़ में सिपाही शहीद, महिला कांस्टेबल घायल

UP

UP police encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। वाराणसी से आ रहे गो-तस्करों को रोकने के लिए पुलिस ने खुज्जी मोड़ के पास नाकेबंदी की थी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर पिकअप चढ़ा दी, जिससे एक हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी पिकअप लेकर भाग निकले। पुलिस ने करीब 60 किलोमीटर तक पीछा कर उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में मुख्य आरोपी सलमान मारा गया, जबकि दो साथी घायल हो गए। एक महिला कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुई हैं। पूरे अभियान में चंदवक, चोलापुर थाने की पुलिस और एसओजी टीम शामिल रही।

60 किलोमीटर तक पीछा, रेलवे गेट भी तोड़ा

शनिवार रात जौनपुर UP पुलिस को इनपुट मिला कि कुछ गो-तस्कर वाराणसी से आजमगढ़ की ओर तेजी से भाग रहे हैं। इस पर पुलिस ने चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर पिकअप को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पिकअप की रफ्तार 80 से 100 किमी प्रतिघंटा रखी और डोभी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग का बंद गेट भी तोड़ दिया। जब पुलिस ने उन्हें खुज्जी मोड़ पर रोका, तो उन्होंने पिकअप चढ़ाकर दीवान दुर्गेश को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

घेराबंदी के बाद मुठभेड़, सलमान ढेर

घटना के बाद UP पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले भर में नाकेबंदी कर दी गई और करीब 60 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने पिकअप को चारों ओर से घेर लिया। सरेंडर के लिए कहने पर भी तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी सलमान मारा गया, जो वाराणसी का रहने वाला था। उसके साथी नरेन्द्र और गोलू यादव को पैर में गोली लगी है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला कांस्टेबल घायल, सुरक्षा बढ़ाई गई

इस मुठभेड़ में एक महिला कांस्टेबल भी घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मारे गए आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। घटना के बाद पूरे जिले में पिकअप और पशु तस्करी से जुड़े संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्याम बार पर आबकारी विभाग का छापा, 16 शराब की बोतलें और 19 बीयर कैन जब्त, जीएसटी चोरी का लगा आरोप

Exit mobile version