रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP Labor Laws से खत्म होंगे आपराधिक प्रावधान, जुर्माने पर जोर, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

यूपी में श्रम कानूनों पर बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि श्रम कानूनों के उल्लंघन पर अब जेल की बजाय जुर्माने पर जोर दिया जाएगा। यूपी 13 राज्य अधिनियमों से 99% आपराधिक प्रावधान हटाने वाला पहला राज्य बनेगा।

by Mayank Yadav
अगस्त 29, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Labor Laws
Share on FacebookShare on Twitter

UP Labor Laws Reforms: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में श्रम कानूनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने गुरुवार को UP Labor Laws विभाग की समीक्षा बैठक में घोषणा की कि अब यूपी में श्रम कानूनों के उल्लंघन पर जेल की बजाय जुर्माने पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य उद्योगों के सुचारू संचालन के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूपी देश का पहला राज्य होगा, जहां उद्योग और व्यापार से जुड़े 13 राज्य अधिनियमों में लगभग 99% आपराधिक प्रावधानों को हटाकर उन्हें गैर-आपराधिक श्रेणी में बदला जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं के लिए अवसर बढ़ाने और निरीक्षण प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर भी चर्चा हुई।

श्रम सुधारों पर सीएम योगी का बड़ा कदम

बैठक के दौरान सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर श्रमिक को उसका पूरा वेतन समय पर मिलेगा और किसी भी अतिरिक्त खर्च की जिम्मेदारी सरकार खुद उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य उद्योगों को राहत देना, निवेश को बढ़ावा देना और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना है।

RELATED NEWS

No Content Available

फैक्ट्री लाइसेंस, महिलाओं के अवसर और नए बदलाव

बैठक में UP Labor Laws के सरलीकरण पर भी गहन चर्चा हुई। फैक्ट्री लाइसेंस की अवधि बढ़ाने, दुकानों और प्रतिष्ठानों से जुड़े नियमों में व्यावहारिक बदलाव लाने पर विचार किया गया। महिलाओं को कार्यस्थलों पर अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रस्ताव पेश किए गए। इसके अलावा निरीक्षण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए स्व-सत्यापन और थर्ड पार्टी ऑडिट की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया।

निवेश मित्र 3.0 जल्द होगा लॉन्च

बैठक में सीएम योगी ने निवेश मित्र 3.0 की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। नया संस्करण पूरी तरह डिजिटल होगा, जिसमें कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म, पैन-आधारित पहचान, स्मार्ट डैशबोर्ड, बहुभाषी सहायता और एआई चैटबॉट जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निवेशकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और इस नए संस्करण को जल्द लॉन्च किया जाए। इस कदम से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Delhi Metro: किराया बढ़ा लेकिन फ्री में सफर का मौका भी ,कौन से तरीके अपनाकर कर आप कर सकते हैं मुफ्त यात्रा

Tags: UP Labor Laws
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Panchayat

UP Panchayat Election 2026: परिसीमन के बाद 40 जिला पंचायत सीटें कम, ग्राम पंचायत वार्डों में भी कटौती

Delhi heavy rainfall red alert

Weather update: Delhi में वीकेंड पर झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जताई भारी बारिश की चेतावनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist