सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अचानक माता प्रसाद पांडेय पर फायर क्यों हो गए सीएम योगी ?, कहा, ‘सपा बनाती है मौलवी और कठमुल्ला’

यूपी विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू गया, यह बजट सत्र पांच मार्च तक चलेगा, पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर किया जुबानी हमला।

by Vinod
फ़रवरी 18, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधित किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बोले और समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि ये लोग अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना चाहते हैं। आमजन के बच्चों को कहते हैं, उर्दू पढ़िए। ये उनके बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। सपा के नेता क्या देश को कठमुल्ला पन की और ले जाना चाहते हैं, यह नहीं चलने वाला है।

पर अब यह चलने वाला नहीं

दरअसल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा था कि फ्लोर लैंग्वेज में अंग्रेजी की जगह उर्दू कर दिया जाए। इसके जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है। ये उर्दू की वकालत करते हैं और भोजपुरी, अवधी, का विरोध करते हैं। सीएम योगी ने कहा ये लोग अपने बच्चों को इंग्लिश स्कूल में भेजेंगे और बाकियों के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। सीएम ने कहा, सपा के नेता क्या देश को कठमुल्ला पन की और ले जाना चाहते हैं पर अब यह चलने वाला नहीं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

सीएम योगी बोले

विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि इस सदन में अलग-अलग समाज/तबके से लोग आए हैं। अंतिम पायदान के व्यक्ति की आवाज को सदन में मुखरता मिले। इसके लिए अगर वह हिंदी या अंग्रेजी में असमर्थ है तो अवधी, बुंदेलखंडी, भोजपुरी जिसमें समर्थ हो बोल सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ चुन-चुन कर विपक्ष पर जुबानी प्रहार कर रहे हैं। सीएम के निशाने पर सपा के नेता हैं।

अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक

वहीं बजट सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के नेता अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंच गए। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नैतिकता का अस्थि कलश लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित करेंगे। महाकुंभ का मुद्दा उठाएंगे, सरकार का घेराव करेंगे, हर सवाल करेंगे। वहीं यूपी बजट सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना दिया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

खुद को जंजीरों से जकड़ा

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान खुद को जंजीर में बांधकर लोगों के सामने आए। अतुल प्रधान का कहना है कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों का अपमान हुआ है। उसी को दिखाने के लिए मैंने यह जंजीर पहन रखी है। जिसके भार को सहना मुश्किल हो रहा है। आखिर उन भारतीयों ने इस जंजीर को कैसे पहना होगा। वहीं बजट सत्र को लेकर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा हम राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विरोध करेंगे क्योंकि वह सरकार की यह सरकार पहले परीक्षा के पेपर लीक करती थी। महाकुंभ भगदड़ कांड के मृतकों के आंकड़े छुपाती है।

कुछ इस तरह से बोले डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र 2025-26 पर कहा, आज विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए हमारी सरकार ने संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा, समाजवादी पार्टी का नेगेटिव नैरेटिव पूरी तरह से फ्लॉप हो चुका है। प्रदेश के वातावरण को बेहतर से बेहतर बनाने, आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश के बजट का आकार लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश जल्द ही एक विकसित राज्य की तरह स्थापित हो जाएगा।

कुछ इस तरह से बोले यूपी सरकार के मंत्री

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने आज से शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र पर कहा, यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। जिस तरह केंद्र सरकार ने अपना बजट प्रस्तुत किया, जो किसान, नौजवान, बेरोजगार समेत हर वर्ग के लिए खुशहाली का बजट था। इसी तरह प्रदेश का भी बजट खुशहाली का बजट होगा। प्रदेश विकास की राह में और तेजी से प्रगति करेगा। यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने समय में सैफई में होने वाले नाच गाने याद नहीं हैं। डांस करवाते थे उसमें, आज कुंभ में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है तो इस तरीके की बातें कर रहे हैं।

सीएम योगी की अपील

बजट सत्र से ठीक पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन चलाना सिर्फ सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि विपक्ष का भी दायित्व है। उम्मीद करते हैं विपक्ष हार की हताशा से परेशान होकर सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करेगा। हार की खुन्नस सदन में नहीं निकालेगा। वैसे भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा, सार्थक चर्चा होनी चाहिए. संसदीय आचरण का पालन करना चाहिए।बता दें, 20 फरवरी को सदन में उत्तर प्रदेश का वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया जाएगा। सत्र 18 फरवरी से 5 मार्च तक प्रस्तावित किया गया है।

 

 

Tags: Akhilesh YadavCM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath spoke in the AssemblySamajwadi Partyup assembly
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Weather Update

Weather Update : मौसम ने बदली करवट, 19 और 20 फरवरी को तेज बारिश से होगा एनसीआर के लोगों का सामना

UP expressways

UP expressways: UP में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रदेश में बनने जा रहे हैं ये 4 एक्सप्रेस-वे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In