Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP में निवेश की बड़ी पहल: ‘चाइना+1’ रणनीति से यूपी बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब

उत्तर प्रदेश सरकार ‘चाइना+1’ रणनीति के जरिए राज्य को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी में है। इसके तहत अमेरिका और यूरोप के कई शहरों में बड़े स्तर पर रोड शो और निवेश बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 4, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Industrial Development: उत्तर प्रदेश सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने के लिए ‘इन्वेस्ट UP’ अब ‘चाइना+1’ रणनीति को आधार बना रही है। इस रणनीति का उद्देश्य वैश्विक कंपनियों को चीन के विकल्प के रूप में उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित करना है। भूराजनीतिक तनावों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बदलावों के चलते यूपी अब खुद को एक भरोसेमंद और लागत प्रभावी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहता है। इसके लिए सरकार अमेरिका, यूरोप और यूके में बड़े स्तर पर रोड शो आयोजित करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन

UP सरकार की ‘चाइना+1’ रणनीति का उद्देश्य उन वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है जो चीन के बाहर विकल्प खोज रही हैं। इस समय जब वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देश वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग के केंद्र बन रहे हैं, UP खुद को उनके समकक्ष एक बेहतर विकल्प के रूप में पेश कर रहा है। इन्वेस्ट यूपी की पहल से प्रदेश में उच्च मूल्य वाले उद्योगों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं।

RELATED POSTS

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026

अमेरिका और यूरोप में होंगे रोड शो

इस वैश्विक अभियान के तहत इन्वेस्ट यूपी अमेरिका के न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजेल्स, और यूरोप के लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, मिलान, एम्स्टर्डम, बर्मिंघम जैसे प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित करेगी। इसके अलावा, बी2जी (बिजनेस-टू-गवर्नमेंट) बैठकें और गोलमेज चर्चाएं भी होंगी, ताकि निवेशकों को यूपी की नीतियों और औद्योगिक क्षमताओं के बारे में जानकारी दी जा सके।

बड़े व्यापार संगठनों का मिलेगा समर्थन

इस पहल में भारतीय दूतावासों के साथ-साथ यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और फिक्की जैसे संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इन संस्थाओं के माध्यम से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में निर्णय लेने वाले बड़े निवेशकों के साथ संपर्क स्थापित किया जाएगा। यह अभियान उत्तर प्रदेश को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग मानचित्र पर एक मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags: UP
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

by Mayank Yadav
December 1, 2025

UP Yogi Government Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों...

Next Post
Weather Update Today

Weather Update Today : गाजियाबाद में काले बादलों ने किया धोखा, बूंदाबांदी के बाद निकली तेज़ धूप, झमाझम बारिश अब भी अधूरी

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में गिरावट! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने का दाम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist