रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP Panchayat Election 2026: परिसीमन के बाद 40 जिला पंचायत सीटें कम, ग्राम पंचायत वार्डों में भी कटौती

उत्तर प्रदेश में 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले परिसीमन प्रक्रिया के तहत 40 जिला पंचायत सीटें, 1,500 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 4,608 ग्राम पंचायत वार्ड घटा दिए गए हैं। पंचायत संरचना में बड़ा बदलाव होगा।

by Mayank Yadav
अगस्त 29, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Panchayat
Share on FacebookShare on Twitter

UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले परिसीमन की प्रक्रिया ने पंचायतों की संरचना में बड़े बदलाव की रूपरेखा तैयार कर दी है। नगरीय सीमाओं के विस्तार और नए नगर निकायों के गठन के चलते राज्य में 40 जिला पंचायत सीटें, करीब 1,500 क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) वार्ड और 4,608 ग्राम पंचायत वार्ड घटा दिए गए हैं। पंचायतीराज निदेशक अमित सिंह ने बताया कि कुल 58,189 ग्राम पंचायतों में से 495 पंचायतों का पुनर्गठन कर उनकी संख्या 57,694 कर दी गई है। अब तक 47 जिलों ने परिसीमन रिपोर्ट शासन को भेज दी है, जबकि 28 जिलों से जल्द रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सीटों में कटौती

UP Panchayat पंचायतीराज विभाग के अनुसार, परिसीमन के बाद जिला पंचायत वार्डों की संख्या 3,050 से घटकर 3,011 रह जाएगी। क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों के वार्ड 75,845 से घटकर 74,345 हो जाएंगे। वहीं, ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 7,32,643 से घटकर 7,28,035 रह जाएगी। यह कटौती मुख्य रूप से शहरी सीमाओं के विस्तार, नए नगर निकायों के गठन और पंचायतों के पुनर्गठन के कारण की गई है।

RELATED NEWS

UP Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव 2026: क्या फिर टल जाएगी ‘गांव की सरकार’? आरक्षण की फांस में फंसा चुनावी गणित!

जनवरी 8, 2026
Akhilesh Yadav

UP Panchayat Elections वोटर लिस्ट विवाद: सवा करोड़ नाम हटाने पर अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

सितम्बर 1, 2025

28 जिलों में पुनर्गठन जारी

राज्य के 28 जिलों — जिनमें रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, बहराइच, महाराजगंज, कानपुर देहात, मऊ, पीलीभीत, आगरा, औरैया, बागपत, बलिया, भदोही, बदायूं, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, सहारनपुर, संत कबीर नगर और सोनभद्र शामिल हैं — में वार्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इन जिलों की अंतिम रिपोर्टें भी जल्द शासन को भेजी जाएंगी।

पंचायत चुनाव की तैयारियां

राज्य में त्रिस्तरीय UP Panchayat चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पंचायतीराज निदेशक के अनुसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का 19 जुलाई 2026 और जिला पंचायत अध्यक्षों का 11 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते परिसीमन की अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनाव की अधिसूचना की प्रक्रिया शुरू होगी।

Delhi Metro: किराया बढ़ा लेकिन फ्री में सफर का मौका भी ,कौन से तरीके अपनाकर कर आप कर सकते हैं मुफ्त यात्रा

Tags: UP Panchayat
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव 2026: क्या फिर टल जाएगी ‘गांव की सरकार’? आरक्षण की फांस में फंसा चुनावी गणित!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

UP Panchayat Chunav 2026: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी...

Akhilesh Yadav

UP Panchayat Elections वोटर लिस्ट विवाद: सवा करोड़ नाम हटाने पर अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

by Mayank Yadav
सितम्बर 1, 2025

UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में आगामी UP Panchayat चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े बदलाव की खबरों पर...

Next Post
Delhi heavy rainfall red alert

Weather update: Delhi में वीकेंड पर झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जताई भारी बारिश की चेतावनी

Darbhanga

Darbhanga में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, राजनीतिक घमासान तेज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist