Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

आकाश आनंद के निष्कासन के बाद बसपाई युवाओं का क्या होगा फैसला?

बहुजन समाज पार्टी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। पार्टी प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को न केवल सभी पदों से मुक्त कर दिया बल्कि उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 4, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Politics
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। पार्टी प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को न केवल सभी पदों से मुक्त कर दिया बल्कि उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। इस फैसले ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है बल्कि बसपा कैडर युवाओं में भी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। मायावती के इस सख्त निर्णय ने यह साफ संदेश दिया है कि उनके लिए रिश्तों से ऊपर पार्टी और कार्यकर्ता हैं और वह पार्टी हित के लिए किसी भी तरह का त्याग करने को तैयार हैं।

लखनऊ में हुई बैठक में मायावती ने ऐलान किया कि आकाश आनंद अब बसपा का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके बाद आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट लिखा, लेकिन मायावती ने इसे स्वार्थ से प्रेरित करार दिया। इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या आकाश आनंद भविष्य में बसपा में वापसी करेंगे या फिर वह अपनी अलग राजनीतिक राह चुनेंगे?

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

February 9, 2026

क्या बसपा कैडर युवा दो गुटों में बंटेंगे?

बसपा प्रमुख के इस फैसले का सबसे बड़ा असर युवा कैडर (UP Politics) पर पड़ सकता है। आकाश आनंद को सोशल मीडिया पर युवा दलित नेता के रूप में तेजी से उभरते देखा जा रहा था। 2024 लोकसभा चुनावों में आकाश के आक्रामक तेवर और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता ने उन्हें चर्चा में ला दिया था। कई युवा समर्थक उन्हें भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का विकल्प मानने लगे थे। अब सवाल उठता है कि क्या मायावती के इस फैसले के बाद युवा कैडर बसपा से जुड़ा रहेगा या आकाश आनंद के समर्थन में कोई नया मोर्चा बनाएगा?

यह भी पढ़े: ‘मेरा राजनीतिक करियर अभी खत्म नहीं..’, पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया

क्या आकाश आनंद नई राह चुनेंगे?

आकाश आनंद (UP Politics) के बाहर होने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह किस राजनीतिक दिशा में आगे बढ़ेंगे। क्या वह चंद्रशेखर आजाद की तरह एक अलग पार्टी बनाएंगे या फिर किसी नई राजनीतिक ताकत से हाथ मिलाएंगे? इसके अलावा क्या 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मायावती अपने इस फैसले को बदल सकती हैं?

मायावती ने भाई आनंद कुमार पर जताया भरोसा

आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करने के बावजूद मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार और उनके करीबी रामजी गौतम पर भरोसा बनाए रखा। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि पार्टी में फैसले पूरी तरह मायावती के हाथ में ही रहेंगे और वह किसी भी पारिवारिक हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेंगी। अब देखना यह होगा कि बसपा के इस बड़े उलटफेर के बाद युवा कैडर किस दिशा में जाता है। क्या यह मायावती के नेतृत्व में बना रहेगा या फिर आकाश आनंद के समर्थन में कोई नया राजनीतिक विकल्प उभरेगा? फिलहाल यह विवाद बसपा की आंतरिक राजनीति और दलित राजनीति के समीकरणों में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है।

Tags: Akash AnandMayawatiUP Politics
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Maurya rebukes Yadav on US India deal

Ind US Trade deal: केशव प्रसाद मौर्या ने किसको कहा बगैर जानकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ना बोले

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

US India Trade Deal:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
January 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Aparna yadav haridwar controversy

Aparna Yadav Controversy:गंगा स्नान के दौरान मीडिया से क्यों हुआ टकराव, तलाक की अफवाहों ने बढ़ाई सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Aparna Yadav Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उभरता नाम और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा...

Next Post
Waqf

Supreme Court: 'मियां-तियां' और 'पाकिस्तानी' कहना अपराध नहीं... उर्दू ट्रांसलेटर को सुप्रीम कोर्ट का झटका

Uttar Pradesh: UP में रह कर करना है MBBS तो,जान लें के किस शहर में हैं कितने मेडिकल कॉलेज

Indian Railway: कितने घंटे ट्रेन लेट होने पर आपको मिल सकता है रिफंड? जानिये क्या कहता रेलवे का नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist