Sunday, March 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Politics: अखिलेश यादव का सीएम योगी के बयान पर पलटवार, कहा, “योगी होने के नाते DNA पर नहीं बोलना चाहिए”

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें DNA जैसे मुद्दों पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 5, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Politics
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री ने साइंस और बायोलॉजी कितनी पढ़ी है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे बार-बार DNA का जिक्र न करें। अगर वे ऐसा करते हैं तो हम सभी अपना DNA जांच कराने के लिए तैयार हैं और मुख्यमंत्री से भी यही करने का अनुरोध करते हैं। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री को DNA जैसे मुद्दों पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। एक संत और योगी होने के नाते, भगवा धारण करने के बाद उन्हें इस तरह के बयानों से बचना चाहिए।”

कानपुर में क्या बोले अखिलेश ?

कानपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी (UP Politics) को संभलने का मौका नहीं दिया गया। जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल झूठे मामलों में जेल में बंद पीड़ितों का हाल जानने पहुंचा तो वहां के जेलर और अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। सरकार के इस रवैये पर हमारी दुविधा है कि सदन को चलने दें या नहीं। सरकार को सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

February 9, 2026

 

#WATCH कानपुर: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, “मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री कितना साइंस जानते हैं, कितनी बायलॉजी पढ़ी है, मैं उनसे एक बार निवेदन करना चाहता हूं कि बार-बार जो वे DNA की बात कर रहे हैं, DNA की बात न… pic.twitter.com/l5qwW2zxba

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024

धर्मेंद्र यादव का सीएम योगी पर हमला

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, “अयोध्या की जनता ने यह साफ कर दिया है कि योगी जी राम के पक्ष में नहीं हैं। चुनाव के परिणाम भगवान राम का संदेश हैं कि योगी जी राम के नहीं हैं। उनसे यह भी पूछिए कि लखनऊ में जयप्रकाश नारायण के नाम पर बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का काम 8 साल में पूरा क्यों नहीं हुआ। जो लोग जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तक न होने देने के लिए पूरी फोर्स तैनात कर देते हैं, वे समाजवादी महापुरुषों पर चर्चा करने का अधिकार कब से लेने लगे?”

यह भी पढ़े: राहुल गांधी देशद्रोही, पूरे देश को दिया धोखा’, संबित पात्रा का बहुत बड़ा खुलासा

Tags: Akhilesh YadavCM YogiUP Politics
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Maurya rebukes Yadav on US India deal

Ind US Trade deal: केशव प्रसाद मौर्या ने किसको कहा बगैर जानकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ना बोले

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

US India Trade Deal:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Aparna yadav haridwar controversy

Aparna Yadav Controversy:गंगा स्नान के दौरान मीडिया से क्यों हुआ टकराव, तलाक की अफवाहों ने बढ़ाई सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Aparna Yadav Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उभरता नाम और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा...

Next Post
विकास दुबे का नाम लेकर Akhilesh Yadav ने किया पलटवार, CM योगी आदित्यनाथ भी करवाएं अपने DNA की जांच

विकास दुबे का नाम लेकर Akhilesh Yadav ने किया पलटवार, CM योगी आदित्यनाथ भी करवाएं अपने DNA की जांच

Ghaziabad News

कैबिनेट मंत्री समेत चार जनप्रतिनिधियों पर बार एसोसिएशन की बड़ी कार्रवाई, रद्द होगी इन लोगों की सदस्यता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist