यूपी बीजेपी में जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट तैयार, 29 लोगों की छुट्टी.. 3 मार्च तक होगी घोषणा

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 3 मार्च तक हो सकती है। प्रदेश संगठन ने 98 में से 80 जिलों के लिए नाम तय कर केंद्रीय नेतृत्व को पैनल भेज दिया है।

UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 3 मार्च तक हो सकती है। प्रदेश संगठन ने 98 में से 80 जिलों के लिए नाम तय कर केंद्रीय नेतृत्व को पैनल भेज दिया है। 29 जिलाध्यक्षों को हटाए जाने की संभावना है जो दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं या जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। यह संख्या 35 तक भी जा सकती है।

BJP नेतृत्व करेगा अंतिम निर्णय

प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजी गई सूची पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष अंतिम निर्णय लेंगे। पहले चरण में 70 से 80 जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी। नए जिलाध्यक्षों में ओबीसी वर्ग की भागीदारी सबसे अधिक होगी। वर्तमान में 36 जिलाध्यक्ष इस वर्ग से हैं नई सूची में यह संख्या 30 से अधिक हो सकती है।

करप्शन और विरोध झेल रहे नेता होंगे बाहर

भ्रष्टाचार और विरोध झेल (UP Politics) रहे कई जिलाध्यक्षों को हटाने का निर्णय लिया गया है। इनमें अंबेडकरनगर के त्रयंबक तिवारी, रायबरेली के बुद्धिलाल पासी, लखनऊ के विनय प्रताप सिंह और फतेहपुर के मुखलाल पाल प्रमुख नाम हैं।

महिला और अनुसूचित जाति वर्ग को बढ़ावा

नए जिलाध्यक्षों में (UP Politics) अनुसूचित जाति और महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। वर्तमान में 4 महिला और 4 अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष हैं। यह संख्या 15 से 20 तक हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम बनेगी जिसमें 3 से 6 महीने का समय लग सकता है।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

जातीय समीकरण और चुनावी रणनीति

BJP आगामी पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 को (UP Politics) ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है। हर जाति को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक की कार्यकारिणी और अग्रिम मोर्चों में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान मिलेगा। यह पूरी प्रक्रिया 2025 के अंत तक पूरी हो सकती है।

Exit mobile version