Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

बढ़ते तापमान के बीच किसानों के लिए राहत की खबर यह है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

by Akhand Pratap Singh
February 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: फरवरी के पूरे महीने सूखा रहने के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बढ़ते तापमान के बीच किसानों के लिए राहत की खबर यह है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

IMD के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है जबकि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

RELATED NEWS

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026
UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

November 6, 2025

किन जिलों में बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रामपुर में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और इलाहाबाद में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

किसानों पर क्या असर पड़ेगा?

फरवरी में बारिश न होने के कारण रबी फसल, विशेष रूप से गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका थी। लेकिन इस बारिश से गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि ओला गिरने और तेज हवाएं किसानों के लिए चिंता का कारण भी बन सकती हैं।

यह भी पढ़े: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हल्की बारिश के बाद तेज तूफान का अलर्ट

आगरा सबसे गर्म, अयोध्या सबसे ठंडा

उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) के तापमान में भी बदलाव देखा गया। आगरा सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलीगढ़: 23.8°C (अधिकतम), 13.6°C (न्यूनतम)

आजमगढ़: 29.6°C (अधिकतम), 12.5°C (न्यूनतम)

बहराइच: 28.6°C (अधिकतम), 12.2°C (न्यूनतम)

बलिया: 26°C (अधिकतम), 10.5°C (न्यूनतम)

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान सतर्क रहें और बेवजह घर से बाहर न निकलें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करें।

 

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

UP Weather Update

यूपी में मौसम ने ली करवट.. नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि

by Akhand Pratap Singh
May 2, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार 2 मई 2025 को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए...

Next Post
UP Politics

यूपी बीजेपी में जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट तैयार, 29 लोगों की छुट्टी.. 3 मार्च तक होगी घोषणा

संभल के जामा मस्जिद की नहीं होगी पेंटिंग, हाईकोर्ट ने सिर्फ सफाई की दी इजाजत

संभल के जामा मस्जिद की नहीं होगी पेंटिंग, हाईकोर्ट ने सिर्फ सफाई की दी इजाजत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist