Site icon News1India

UP Politics: सपा के दो बागी विधायक पहुंचे बीजेपी मुख्यालय, दे सकते है इस्तीफा

UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ भी मौजूद थे। राकेश प्रताप सिंह अमेठी के गौरीगंज और अभय सिंह गोसाईगंज से विधायक हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों विधायक भाजपा नेता सुनील बंसल से मिलने गए थे।

यह भी पढ़े: वन विभाग को भेड़ियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, पांचवा भेड़िया सुबह 6 बजे पकड़ा गया

इस मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा के बागी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो 10 सीटों के उपचुनाव के साथ यहां भी उपचुनाव हो सकता है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के समय सपा के सात विधायक बागी हो गए थे। अब तक सपा ने इन विधायकों के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को कोई पत्र नहीं भेजा है।

पहले सपा के 7 विधायकों ने की थी बगावत 

राज्यसभा चुनाव (UP Politics) के दौरान सपा के सात विधायकों ने बगावत की थी, लेकिन अब तक सपा ने उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को कोई पत्र नहीं भेजा है। ऐसा माना जा रहा है कि सपा फिलहाल बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने का इरादा नहीं रखती है, और अभी तक दल बदल कानून के तहत कोई पत्र नहीं लिखा गया है।

राज्यसभा चुनाव में मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था, जिसके परिणामस्वरूप बीजेपी के 8 उम्मीदवार जीते, जबकि सपा के केवल 2 उम्मीदवार जीत सके।

बागियों पर अखिलेश ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने विधायकों की बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कुछ लोग दबाव में, तो कुछ लोग सम्मान की तलाश में पार्टी छोड़कर गए हैं। बिना नाम लिए उन्होंने इशारा किया था कि किसके घर से हथियार बरामद हुए और उनके किससे संबंध थे, यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग डर के कारण गए हैं, जबकि कुछ को चुनावी आश्वासन की उम्मीद थी। अखिलेश ने यह भी कहा कि समय बताएगा कि किसे क्या लाभ मिला।

Exit mobile version