शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रामजीलाल सुमन मामले में मायावती ने सपा को घेरा, गेस्ट हाउस कांड की दिलाई याद

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज में गायों और गौशालाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Politics
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज में गायों और गौशालाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “इस सरकार को दुर्गंध पसंद है इसलिए गौशालाएं बनवाई जा रही हैं। सपा को सुगंध पसंद है.. इसलिए हम इत्र पार्क बना रहे हैं।” इस बयान के बाद बीजेपी ने सपा पर हमला बोला, गौसेवकों ने नाराजगी जताई और अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश को नसीहत दी है।

कन्नौज में महायज्ञ के दौरान बयान

RELATED NEWS

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

जून 22, 2026
Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

जून 19, 2026

अखिलेश यादव कन्नौज के बोर्डिंग मैदान में आयोजित 1108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। मां पीतांबरा का पूजन करने के बाद उन्होंने यज्ञ स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अखिलेश का आदर्श औरंगजेब’ वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर सपा प्रमुख ने तीखा पलटवार किया।

उन्होंने कहा, “नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने जो रास्ता दिखाया, हम उसी पर चल रहे हैं। सपा विकास और खुशहाली चाहती है। बीजेपी की नफरत की दुर्गंध है। कन्नौज के सुगंध वाले लोग इस दुर्गंध को हटाएं। वे दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशालाएं बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते हैं, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सांड़ पकड़े नहीं जा रहे और उनका पैसा खाया जा रहा है।”

सरकार के 8 साल पर अखिलेश का हमला

अखिलेश ने बीजेपी सरकार (UP Politics) के 8 साल के कार्यकाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “इन 8 सालों में कन्नौज को विकास से काट दिया गया। इतनी लूट और भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं हुआ। देश का पहला इतिहास अधिकारी अंडरग्राउंड हुआ। विधायक तक भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।” फ्री शराब के मामले पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “यह योगी जी का पार्टी टाइम है। नवरात्र में बीजेपी की योजना है- एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री।”

यह भी पढ़े: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने रोजेदारों संग पढ़ी नमाज, राजनीतिक हलकों छिड़ी बहस

अखिलेश को मायावती की नसीहत

इस बीच, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश के बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “अपने स्वार्थ के लिए किसी समाज का अपमान नहीं करना चाहिए। यह बयान निंदनीय है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।” मायावती ने अखिलेश को सलाह दी कि उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए, जो किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए।

गेस्ट हाउस कांड को लेकर सपा को घेरा

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा आगरा में हुई घटना के साथ-साथ सपा प्रमुख को इनकी सरकार के दौरान 2 जून 1995 को लखनऊ के स्टेट गेस्ट हाउस में इस पार्टी द्वारा मुझ पर करवाए गए जानलेवा हमले को भी अवश्य याद करना चाहिए और इसके लिए पश्चाताप भी जरूर करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए आगरा की घटना को बहाने बनाकर अब सपा को अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करना चाहिए और आगरा में हुई घटना की तरह यहां दलितों का उत्पीड़न और अधिक न करवाए।

अखिलेश यादव के बयान पर सियासी घमासान

अखिलेश के इस बयान (UP Politics) ने यूपी की सियासत में नया विवाद पैदा कर दिया है। सपा इसे सरकार पर हमले के तौर पर पेश कर रही है जबकि बीजेपी और गौसेवक इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा छाया हुआ है। कुछ लोग इसे तंज मान रहे हैं तो कई इसे गाय और गौसेवा के प्रति अपमानजनक करार दे रहे हैं। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब गौशालाएं और आवारा पशु यूपी में पहले से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा सियासी माहौल को और गर्म कर सकता है।

Tags: MayawatiUP Politics
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

2027 election strategy political equation: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब पूर्व कैबिनेट...

RLD Seat Demand UP Election

UP Seat Sharing: विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर छिड़ा संग्राम, आरएलडी ने पेश किया बड़ा दावा

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा...

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Next Post
Alvida namaz Alert

रमजान का आखिरी जुम्मा आज.. यूपी की मस्जिदों में तैयारी पूरी, लखनऊ से लेकर संभल तक हाईअलर्ट

Virat Kohli का नया रिकॉर्ड… शिखर धवन को पीछे छोड़ने के लिए अब बस इतने रन की दूरी पर!

Virat Kohli का नया रिकॉर्ड... शिखर धवन को पीछे छोड़ने के लिए अब बस इतने रन की दूरी पर!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist