मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Shamli पुलिस की बड़ी जीत…ताबड़तोड़ गोलियां, टूटे शीशे और बदमाश हुए ढेर, जानें खौफनाक मंजर का सच

Shamli News : उत्तरप्रदेश के शामली जिले में सोमवार रात यूपी एसटीएफ ने एक बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है जिसमें चार कुख्यात बदमाशों को मार गिराया गया...

by Kirtika Tyagi
जनवरी 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Shamli News : उत्तरप्रदेश के शामली जिले में सोमवार रात यूपी एसटीएफ ने एक बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है जिसमें चार कुख्यात बदमाशों को मार गिराया गया। इस एनकाउंटर में एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील दत्त को भी गोलियां लगीं, जिन्हें गंभीर हालत में गुरुग्राम के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक कार और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद खौफनाक मंजर

घटनास्थल की तस्वीरें बेहद खौफनाक हैं। कार के अंदर खून के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, और कार के शीशे चकनाचूर हो चुके हैं। गोलियों के निशान हर तरफ देखे जा सकते हैं। वहीं, मौके पर पिस्टल, तमंचा, देसी राइफल और कारतूस बिखरे हुए मिले हैं। कार के अंदर एक पिट्ठू बैग भी पाया गया है।

RELATED NEWS

Viral photo: किसकी हुई घर वापसी, शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़, क्या आयुष  ने दोबारा अपनाया सनातन धर्म

Viral photo: किसकी हुई घर वापसी, शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़, क्या आयुष ने दोबारा अपनाया सनातन धर्म

जून 30, 2026
Shamli

3 प्रेमिकाएं, 56 देशों में ‘सेक्स ट्रेनिंग’ और चोरी का शौक: शामली के डॉक्टर की रंगीन रातों का खुला राज!

दिसम्बर 25, 2025

मारे गए चारों बदमाश मुस्तफा कग्गा गैंग से जुड़े थे। इन बदमाशों में अरशद नामक शातिर अपराधी शामिल था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अरशद के अलावा मंजीत, सतीश और एक अज्ञात बदमाश भी इस एनकाउंटर में मारे गए।

गोलियों की गूंज से दहला इलाका

एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ झिंझाना थाना क्षेत्र में हुई। बदमाशों ने एसटीएफ को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में एसटीएफ ने भी कार्रवाई की। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चलीं।

अरशद था पुलिस के लिए सिरदर्द

अरशद सहारनपुर के गंगोह इलाके का रहने वाला था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, और डकैती जैसे गंभीर मामलों में 17 से अधिक केस दर्ज थे। वह सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के पानीपत में भी वांछित था।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि अरशद अपने साथियों के साथ झिंझाना इलाके से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस और एसटीएफ ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। अंततः मुठभेड़ में चारों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गांव वालों ने सुनीं गोलियों की आवाजें

मुठभेड़ के दौरान पास के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रातभर गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। सुबह घटनास्थल पर जाकर देखा तो खून के निशान, टूटे शीशे और बिखरे हुए हथियार पड़े थे। पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को मार गिराया था।

Tags: Shamli encounterShamli News
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Viral photo: किसकी हुई घर वापसी, शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़, क्या आयुष  ने दोबारा अपनाया सनातन धर्म

Viral photo: किसकी हुई घर वापसी, शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़, क्या आयुष ने दोबारा अपनाया सनातन धर्म

by Kirtika Tyagi
जून 30, 2026

Ayush Malik Homecoming: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से चर्चित धर्मांतरण मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। इस...

Shamli

3 प्रेमिकाएं, 56 देशों में ‘सेक्स ट्रेनिंग’ और चोरी का शौक: शामली के डॉक्टर की रंगीन रातों का खुला राज!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 25, 2025

Shamli news: उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एक ऐसे फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया है, जिसकी दोहरी जिंदगी ने...

यूपी में पत्नी के हाथों मारा गया एक और पति, जानिए कैसे बेवफा औरत ने शौहर का काट डाला गला

यूपी में पत्नी के हाथों मारा गया एक और पति, जानिए कैसे बेवफा औरत ने शौहर का काट डाला गला

by Vinod
अगस्त 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के शामली में मेरठ की मुस्कान की तरह एक बीवी ने अपने शौहर को बेरहमी से...

’गैंग्स ऑफ कैराना’ के द एंड के बाद पुलिस का 1 और प्रहार, एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामिया बदमाश

’गैंग्स ऑफ कैराना’ के द एंड के बाद पुलिस का 1 और प्रहार, एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामिया बदमाश

by Vinod
जनवरी 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने मेरठ जनपद में 50 हजार...

मिलिए UP STF के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार से,  गोली लगने के बाद भी जांबाज ने ऐसे ‘कग्गा गैंग’ को किया ‘खल्लास’

मिलिए UP STF के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार से,  गोली लगने के बाद भी जांबाज ने ऐसे ‘कग्गा गैंग’ को किया ‘खल्लास’

by Vinod
जनवरी 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Shamli UP STF Encounter Latest News उत्तर प्रदेश के शामली में यूपी एसटीएफ और कग्गा गैंग के...

Next Post
Gorakhpur

Gorakhpur news: गोरखपुर बनेगा नया Noida, पूर्वांचल में विकास की बहार

New challenge for Indian workers in Saudi Arabia

International News : किस देश में भारतीय कामगारों के लिए नई चुनौती ,वीजा नियम किये सख्त जानिए क्या हुऐ बदलाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist