मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP SIR Draft List: SIR ड्राफ्ट लिस्ट से क्या बदलेगी सियासी हवा? मुस्लिम बहुल जिलों से करोड़ों नाम कटने से मचा हड़कंप

यूपी में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। 2.89 करोड़ नाम कटने से चुनावी समीकरण बदलने की चर्चा है। अंतिम सूची आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

by SYED BUSHRA
जनवरी 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP SIR Draft voter List: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सियासी माहौल अचानक गर्म हो गया है। आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के पहले चरण की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। जैसे ही यह सूची सामने आई, पूरे प्रदेश में चर्चा शुरू हो गई। वजह साफ है। इस बार बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से कट गए हैं। पहले राज्य में मतदाताओं की संख्या करीब 15.44 करोड़ थी, जो अब घटकर 12.55 करोड़ रह गई है। यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके राजनीतिक असर को लेकर भी बहस तेज हो गई है।

RELATED NEWS

UP BJP Strategy 2027

UP BJP Strategy: 2027 चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल, संगठन और चुनावी तैयारी पर चर्चा करी

जुलाई 6, 2026
Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

जून 30, 2026

बड़े शहरों और जिलों में सबसे ज्यादा नाम कटे

ड्राफ्ट लिस्ट में सामने आया कि सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में दिखा है। यहां करीब 30.05 फीसदी मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 28.83 फीसदी, बलरामपुर में 25.98 फीसदी, कानपुर नगर में 25.50 फीसदी और मेरठ में 24.66 फीसदी वोटरों की संख्या कम हुई है।

इतना ही नहीं, कई अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। इनमें संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और सहारनपुर जैसे जिले शामिल हैं, जो मुस्लिम बहुल माने जाते हैं। यही वजह है कि इन आंकड़ों ने राजनीतिक दलों और विश्लेषकों का ध्यान खींचा है।

मुस्लिम बहुल जिलों में गिरावट ने खींचा ध्यान

मुस्लिम बहुल जिलों में वोटरों की संख्या में आई गिरावट को लेकर खास चर्चा हो रही है। संभल में करीब 20 फीसदी, रामपुर में 18.29 फीसदी, मुरादाबाद में 15.76 फीसदी, सहारनपुर में 16.37 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 16.29 फीसदी और बरेली में 20.99 फीसदी मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। शाहजहांपुर में भी 21.76 फीसदी वोटरों की संख्या घट गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार, हटाए गए नामों में 2.17 करोड़ शिफ्टेड मतदाता हैं, 46.23 लाख मृतक और 25.47 लाख डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। ड्राफ्ट सूची आने के बाद जिन लोगों के नाम कटे हैं, वे अब फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वाने की कोशिश में जुट गए हैं।

क्या वाकई बदल सकती है यूपी की सियासी दिशा?

इस सवाल का सीधा जवाब अभी देना मुश्किल है। जानकारों का मानना है कि मतदाताओं की संख्या में यह कमी औसतन हर सीट पर 4 से 5 फीसदी वोटों को प्रभावित कर सकती है। इसका असर विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में दिख सकता है।

हालांकि, अभी 6 फरवरी तक नाम जोड़ने और गलतियों में सुधार का मौका दिया गया है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। तभी साफ हो पाएगा कि यूपी की सियासी हवा सच में बदलेगी या यह बदलाव केवल आंकड़ों तक ही सीमित रहेगा।

Tags: UP SIR Draft ListUttar Pradesh Politics
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP BJP Strategy 2027

UP BJP Strategy: 2027 चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल, संगठन और चुनावी तैयारी पर चर्चा करी

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

UP BJP Strategy 2027: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।...

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

UP BJP New Team:  यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओबीसी, दलित, महिला और युवा नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

UP BJP New Team: यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओबीसी, दलित, महिला और युवा नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

UP BJP New Team Announced: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने गुरुवार को अपने नए प्रदेश संगठन की घोषणा कर दी। अगले...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

by Sadaf Farooqui
जून 14, 2026

Uttar Pradesh Politics  में उस समय नई बहस छिड़ गई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव...

UP Panchayat Election 2026

UP Panchayat Election: क्या ओबीसी आयोग की नई कवायद पंचायत चुनावों को फिर लंबा खींच बढ़ाएगी राजनीतिक हलचल

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

 UP Panchayat Election 2026:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।...

Next Post
Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

wrong side driving fir delhi

Wrong Side Driving: दिल्ली पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख,चालान ही नहीं, दर्ज होगी FIR भी जाना होगा जेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist