शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मेरठ मावेरिक्स को हराकर काशी रुद्रास बनी यूपी T 20 सीरीज-3 की चैंपियन, कौन है ‘चुलबुल’, जिसने सीएम योगी को दिया ‘सिक्का’

यूपी टी 20 सीरीज-3 का फाइनल मुकाबला शनिवार को इकाना स्टेडियम में मेरठ मावेरिक्स और काशी रुद्रास के बीच मैच खेला गया।

by Vinod
सितम्बर 7, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी टी 20 सीरीज-3 का फाइनल मुकाबला शनिवार को इकाना स्टेडियम में मेरठ मावेरिक्स और काशी रुद्रास के बीच मैच खेला गया। फाइनल मैच देखने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी स्टेडियम में पहुंचे। फाइनल मैच में मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। काशी रुद्रास ने बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम 20 ओवर में 144 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ऐसे में काशी की टीम दूसरी बार कप पर कब्जा किया।

यूपी टी20 लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में मेरठ ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा ने 31 बॉल खेलकर 65 रन बनाए। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर कार्तिक ने करण शर्मा को कैच आउट कर दिया। 9.4 ओवर में काशी ने 108 रन का स्कोर बना लिया था। ओवैस अहमद मात्र दो रन बनाकर यश गर्ग की गेंद पर ऋतिक के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद काशी का कोई विकेट नहीं गिरा। अभिषेक गोस्वामी ने 45 बॉल पर नाबाद 61 रन बनाए।

RELATED NEWS

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026

काशी रुद्रास ने मेरठ को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य दिया। मेरठ की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर स्वास्तिक चिकारा जीरो पर आउट हो गए। सुनील कुमार की गेंद पर स्वास्तिक शिवम के हाथों कैच आउट हुए। 25 रन के स्कोर पर माधव कौशिक 6 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम मावी की गेंद पर शिव ने कैच आउट किया। सलामी बल्लेबाज अक्षय दुबे भी कुछ 17 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षय ने एक छक्का और दो चौका लगाया। मेरठ की टीम ने 43 रन पर ही चार विकेट गवां दिए। फिर 76 के स्कोर पर पांचवा गिरा गया।

मेरठ संकट में थी। ऐसे में यशवर्धन ने पारी को संभाला और 29 गेंद में 37 रन बनाए। एक छक्का और चार चौके लगाए। संघर्ष करते हुए टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर बनाया। कॉशी की तरफ से सुनील कुमार ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट, कार्तिक यादव ने तीन ओवर में दो विकेट, शिवम मावी ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट और अटल बिहारी राय ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। काशी की टीम ने मैदान पर जबरदस्त फील्डिंग की और आखिर में हारी हुई बाजी जीतकर यूपी टी 20 सीरीज-3 की चैंपियन बनी।

फाइनल मैच सीएम योगी भी देखने पहुंचे। सीएम योगी ने फाइनल मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले बेल बजाकर मैच का शुभारंभ किया। टॉस के लिए चुलबुल रोबो डॉग ने सीएम योगी को सिक्का दिया। सीएम योगी ने चुलबुल रोबो के साथ खेलकर मैच का आनंद उठाया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला से अपील की कि यूपी की आबादी के लिहाज से यहां दो रणजी टीम की व्यवस्था होनी चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस अपील का उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और रणजी क्रिकेटर रहे मोहसिन रजा ने समर्थन किया। इससे पहले सीएम योगी ने बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी टी20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस भी कराया। इस मौके पर सीएम योगी ने खिलाड़ियों से भी बात की। सबके साथ हंसी मजाक भी किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कॉमेंटेटर सभा करीम के साथ बातचीत भी की। उत्तर प्रदेश में खेल विकास से संबंधित मुद्दों पर जवाब दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। नकद पुरस्कार से लेकर स्टेडियमों के निर्माण तक काम चल रहा है। मेरठ में भव्य खेल विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।

Tags: CM Yogi Adityanathfinal matchMeerut Mavericks vs Kashi RudrasUP T20 LeagueUP T20 League 2025
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Next Post
New Agra

New Agra: दिल्ली और अहमदाबाद की दो संस्थाएं देंगी राय, 14,000 हेक्टेयर में बसाया जाएगा नया शहर

Bareilly cyber fraud

तीन हजार के चक्कर में गंवाए 24 लाख, बरेली में साइबर ठगों ने बेरहमी से फंसाया शख्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In