मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब परिसरों में कुल्हड़, जूट के थैले और कागज के बर्तनों का उपयोग किया जाएगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

by Sadaf Farooqui
जून 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए निर्देशों के तहत अब परिसर में पॉलीथीन बैग, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक के कप, प्लेट और चम्मच का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। उनकी जगह कुल्हड़, कागज के बर्तन और जूट के थैलों को बढ़ावा दिया जाएगा।

राजभवन ने जारी किए दिशा-निर्देश

राज्यपाल एवं कुलाधिपति की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कैंटीन, हॉस्टल और विभिन्न कार्यक्रमों में प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग अनिवार्य किया गया है। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए रखने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

RELATED NEWS

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

सितम्बर 19, 2026

कचरा प्रबंधन पर भी रहेगा विशेष जोर

निर्देशों में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाने, प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान में प्लास्टिक मुक्त परिसर समिति गठित करने को कहा गया है। इसके अलावा हर शुक्रवार और शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है प्लास्टिक

विशेषज्ञों के अनुसार प्लास्टिक के बर्तनों और बोतलों में मौजूद बिस्फेनॉल-ए (BPA) जैसे रसायन स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (IITR) के अध्ययन में पाया गया है कि प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से याददाश्त कमजोर होना, सीखने की क्षमता में कमी, चिंता, अवसाद, हार्मोनल असंतुलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

  • याददाश्त कमजोर होना
  • सीखने की क्षमता में कमी
  • चिंता और अवसाद
  • चिड़चिड़ापन
  • हार्मोनल असंतुलन
  • प्रजनन क्षमता पर असर
  • मोटापा और डायबिटीज
  • हृदय रोगों का खतरा

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी

प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हरदोई के संडीला नगर पालिका क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 25 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।

Tags: Single Use Plastic BanUP UniversitiesUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Next Post
Smart TV Features: सिर्फ बड़ी स्क्रीन देखकर न खरीदें टीवी, इन फीचर्स पर ध्यान देना है ज्यादा जरूरी

Smart TV Features: सिर्फ बड़ी स्क्रीन देखकर न खरीदें टीवी, इन फीचर्स पर ध्यान देना है ज्यादा जरूरी

: Bharat Tiwari Encounter Case

Bharat Tiwari Encounter Case: एनकाउंटर पर बढ़ी सियासत, दो एनडीए नेता आपस मे भिड़े, किसके बयान पर मचा विवाद, किसने जताई नाराजगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In