Monday, March 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Voter List Update 2026: SIR हुआ पूरा, कब जारी होगी फाइनल लिस्ट, 13.25 करोड़ मतदाताओं के नाम होने की उम्मीद

यूपी में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। अब 10 अप्रैल को अंतिम सूची जारी होगी, जिसमें करीब 13.25 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल होने की उम्मीद है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Voter List Update: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम अब पूरा हो चुका है। इस प्रक्रिया के दौरान करीब 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे और उनके दावे व आपत्तियों पर सुनवाई की गई। शुक्रवार को यह पूरी प्रक्रिया खत्म हो गई, जिसके बाद अब अंतिम सूची जारी करने की तैयारी चल रही है।

कितने हैं अभी मतदाता

फिलहाल यूपी की मतदाता सूची में करीब 12.55 करोड़ लोगों के नाम दर्ज हैं। इनमें से लगभग 1.04 करोड़ ऐसे लोग हैं, जिनका मिलान साल 2003 की पुरानी मतदाता सूची से नहीं हो पाया था। यानी उनके परिवार के पुराने रिकॉर्ड से उनका नाम नहीं जुड़ पाया। ऐसे मामलों में चुनाव आयोग ने संबंधित लोगों से जरूरी दस्तावेज मांगे थे।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Election Commission Row

Election Commission पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, किस पर लगाया SIR में मतदाताओं के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

February 4, 2026
UP Voter Draft List 2026 Update

Voter Draft List : जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, लाखों नाम कटे, कैसे अपना नाम देखे जानिए आपत्ति दर्ज करने का तरीका

January 6, 2026

फाइनल लिस्ट में बढ़ेंगे नाम

सुनवाई की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए लोगों को घर के पास ही सुविधा दी गई थी। कई मामलों में परिवार के दूसरे सदस्य भी दस्तावेज लेकर सुनवाई में शामिल हुए। इसका असर यह हुआ कि ज्यादातर मामलों का समाधान हो गया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.25 करोड़ नाम शामिल होंगे।

नाम जोड़ने और हटाने के आवेदन

इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। चुनाव विभाग के मुताबिक, 86.69 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की मांग की। वहीं, करीब 3.18 लाख लोगों ने फॉर्म-7 के जरिए अपना नाम हटाने के लिए आवेदन दिया।

विभाग ने क्या बताया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, 6 जनवरी को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद से 6 मार्च तक 70 लाख से ज्यादा लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा कुछ लोगों ने फॉर्म-6 (ए) भी भरा। इसी दौरान करीब 2.68 लाख लोगों ने अपना नाम हटाने के लिए आवेदन किया।

पहले भी आए थे आवेदन

ड्राफ्ट सूची जारी होने से पहले भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे। उस समय करीब 16 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया, जबकि लगभग 49 हजार लोगों ने नाम हटाने की मांग की थी। इन सभी आवेदनों की जांच के बाद अब अंतिम सूची तैयार की जा रही है।

10 अप्रैल को आएगी अंतिम सूची

सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अब 10 अप्रैल को यूपी की फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस बार राजनीतिक दलों की भूमिका सीमित रही है। ज्यादातर आवेदन लोगों ने खुद भरे हैं। हालांकि, कुछ आवेदन बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से भी जमा किए गए हैं।

SIR प्रक्रिया की शुरुआत

यूपी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की शुरुआत 27 अक्टूबर से हुई थी। इसके बाद 6 जनवरी को ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी, जिसमें करीब 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे। अब सभी सुधारों के बाद नई सूची सामने आने वाली है।

Tags: Election Commission IndiaUP Voter List Update
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Akhilesh Yadav Election Commission Row

Election Commission पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, किस पर लगाया SIR में मतदाताओं के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Akhilesh Yadav Attacks Election Commission: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव...

UP Voter Draft List 2026 Update

Voter Draft List : जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, लाखों नाम कटे, कैसे अपना नाम देखे जानिए आपत्ति दर्ज करने का तरीका

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

UP Voter Draft List:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने एक अहम कदम उठाया है।...

UP SIR voter list date change

SIR Date Change:UP में विशेष गहन पुनरीक्षण का शेड्यूल फिर बदला, ड्राफ्ट से लेकर अंतिम मतदाता सूची तक की नई तारीखें हुई जारी

by SYED BUSHRA
December 31, 2025

SIR voter list date change:उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बीच भारत निर्वाचन...

Election Commission क्या बिहार के बाद अब पूरे देश में SIR करेगा, इसमें किन चीजों की होगी जांच पहला फेज कितने राज्य में होगा

Election Commission क्या बिहार के बाद अब पूरे देश में SIR करेगा, इसमें किन चीजों की होगी जांच पहला फेज कितने राज्य में होगा

by SYED BUSHRA
October 11, 2025

Election Commission to Conduct SIR Across the Country: बिहार में सफल प्रयोग के बाद अब चुनाव आयोग ने देशभर में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist