Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Voter Draft List : जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, लाखों नाम कटे, कैसे अपना नाम देखे जानिए आपत्ति दर्ज करने का तरीका

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुई है। इसमें 2.89 करोड़ नाम हटे हैं। मतदाता 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

by SYED BUSHRA
January 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP Voter Draft List 2026 Update
Share on FacebookShare on Twitter

UP Voter Draft List:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने एक अहम कदम उठाया है। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जा रही है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा दोपहर 3 बजे लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी प्रक्रिया और नए आंकड़ों की जानकारी देंगे।

इस बार जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ने सभी को चौंका दिया है। निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पहले उत्तर प्रदेश में कुल 15 करोड़ 44 लाख पंजीकृत मतदाता थे। लेकिन गहन सत्यापन और शुद्धिकरण के बाद अब ड्राफ्ट सूची में केवल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता ही शामिल किए गए हैं।

RELATED NEWS

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

June 10, 2026
Election Schedule Announced: राज्यसभा चुनाव का ऐलान, किस राज्य में कितनी सीटें पर होंगे चुनाव, कब होगा मतदान

Election Schedule Announced: राज्यसभा चुनाव का ऐलान, किस राज्य में कितनी सीटें पर होंगे चुनाव, कब होगा मतदान

May 22, 2026

मतदाता सूची में बड़ी कटौती

आंकड़ों के अनुसार, करीब 2 करोड़ 89 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए हैं। इसके पीछे कई ठोस कारण बताए गए हैं। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा जो लोग स्थायी रूप से दूसरे जिले या राज्य में बस गए हैं, जिनके नाम एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज थे, लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले या जिन लोगों ने गणना प्रपत्र नहीं भरा, उनके नाम भी सूची से हटाए गए हैं।

1 करोड़ मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस

निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ किया है कि लगभग 1 करोड़ ऐसे मतदाता हैं, जिनकी मैपिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इन सभी मतदाताओं को इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाता को आयोग द्वारा तय किए गए 12 वैध दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए अपनी पहचान और पते का प्रमाण देना होगा।

2003 की मतदाता सूची बनी आधार

अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची को मुख्य आधार बनाया गया है। जिन मतदाताओं या उनके माता-पिता के नाम 2003 की सूची में दर्ज थे, उनके नाम सुरक्षित रखे गए हैं। इसका उद्देश्य पुराने और वास्तविक मतदाताओं को सूची में बनाए रखना है।

लखनऊ में सबसे ज्यादा नाम कटे

राजधानी लखनऊ में मतदाता सूची की सबसे बड़ी ‘सफाई’ देखने को मिली है। यहां करीब 12 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के आंकड़ों के अनुसार, 4.57 लाख मतदाता अपने दर्ज पते पर नहीं मिले, 1.27 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 5.39 लाख मतदाता दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके हैं।

दावे और आपत्तियों की समय-सीमा

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद आज से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इसके बाद 7 फरवरी से 27 फरवरी तक सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा।

नाम कैसे जांचें और जुड़वाएं

ड्राफ्ट सूची जारी होते ही मतदाता उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, विधानसभा क्षेत्र और बूथ की जानकारी देख सकते हैं। यदि किसी योग्य मतदाता का नाम कट गया है, तो वह ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। आयोग का लक्ष्य पूरी तरह सही और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है।

Tags: Election Commission IndiaUP ElectionsVoter List Update
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

by SYED BUSHRA
June 10, 2026

Panchayat Election Voter List: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग...

Election Schedule Announced: राज्यसभा चुनाव का ऐलान, किस राज्य में कितनी सीटें पर होंगे चुनाव, कब होगा मतदान

Election Schedule Announced: राज्यसभा चुनाव का ऐलान, किस राज्य में कितनी सीटें पर होंगे चुनाव, कब होगा मतदान

by SYED BUSHRA
May 22, 2026

Rajya Sabha Election Schedule Announced: देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आयोग...

Akhilesh Yadav Election Commission Row

Election Commission पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, किस पर लगाया SIR में मतदाताओं के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Akhilesh Yadav Attacks Election Commission: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव...

UP SIR voter list date change

SIR Date Change:UP में विशेष गहन पुनरीक्षण का शेड्यूल फिर बदला, ड्राफ्ट से लेकर अंतिम मतदाता सूची तक की नई तारीखें हुई जारी

by SYED BUSHRA
December 31, 2025

SIR voter list date change:उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बीच भारत निर्वाचन...

Voter List Revision Big Cities UP

SIR की सख्ती और डबल एंट्री जांच से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, महानगरों के मतदाताओं में भारी गिरावट

by SYED BUSHRA
December 29, 2025

 SIR voter list update:राज्य की मतदाता सूची में इस बार ऐसा बदलाव देखने को मिला है, जिसने चुनावी व्यवस्था से...

Next Post
Rohini Acharya

सियासत नहीं, अब सैन्य अनुशासन की बारी! लालू परिवार के इस सदस्य ने अचानक क्यों थामी बंदूक?

Janani Suraksha Yojana Amethi

Janani Suraksha Yojana: सुरक्षित मातृत्व को मिली नई ताकत, अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा, माताओं और नवजातों का जीवन हुआ सुरक्षित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist