गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP weather 20 अगस्त 2025: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, मुंबई समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम अपडेट 20 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, लेकिन 48 घंटे बाद राहत की उम्मीद है। वहीं मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया।

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, मौसम
UP Weather Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

UP weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जनता का हाल बेहाल है। पंखों से गर्म हवा, रात में भी उमस और दिन में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि 48 घंटे बाद यानि 22 अगस्त से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान यूपी में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

महाराष्ट्र और मुंबई में बाढ़ जैसे हालात

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। खासतौर पर मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और कोल्हापुर जिलों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो चुका है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026
  • मौसम विभाग का अलर्ट: मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
  • सड़कें जलमग्न: निचले इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक ठप, लोगों को घरों में रहने की सलाह।
  • नदी-नाले उफान पर: पुणे, सतारा और कोल्हापुर में नदी-नाले खतरे के निशान पर बह रहे हैं।
  • बाढ़ की आशंका: कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति, प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं।

UP में भीषण गर्मी, 48 घंटे बाद राहत की उम्मीद

UP में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। पंखों से गर्म हवा, एसी और कूलर भी नाकाम साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अगस्त से यूपी के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है।

  • 20-21 अगस्त: हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।
  • 22 अगस्त से बदलाव: पश्चिमी UP में कई जगहों पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी जिलों में बारिश।
  • 23-24 अगस्त: पूरे UP में तेज बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट।
  • 25 अगस्त तक असर: पश्चिमी यूपी में सभी जिलों में और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश के आसार।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से धूप खिल रही है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ गया है। हालांकि, मंगलवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई थी, लेकिन फिर तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग ने 22 और 23 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियां बन गई हैं। कई सड़कें बंद हो चुकी हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक तीनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

किन-किन राज्यों में अलर्ट

  • महाराष्ट्र, मुंबई, रायगढ़, पुणे, ठाणे – अगले 5 दिन भारी बारिश
  • गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात – 21-22 अगस्त को भारी बारिश
  • उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर – 22 अगस्त तक भारी बारिश
  • दिल्ली-एनसीआर – 22-23 अगस्त को भारी बारिश
  • तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश – अगले 7 दिन तक गरज के साथ बारिश
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश – 20 से 25 अगस्त तक बारिश

बदलापुर कोतवाली में ‘मुझे नौ लक्खा मंगा दे’ पर लगाए ठुमके, ‘डर्टी मूवी’ देख SP ने इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसवालों पर गिराई गाज

Tags: UP
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

Delhi

Delhi के 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम सक्रिय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist