Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर.. IMD ने दी राहत की खबर, 11 जून से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी से मिल रही राहत अब खत्म हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 12 जिलों के लिए 9 और 10 जून को हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
June 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी से मिल रही राहत अब खत्म हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 12 जिलों के लिए 9 और 10 जून को हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को वेदर स्टेशन पर इस महीने का सबसे अधिक तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

गर्म हवा से राजस्थान बढ़ाएंगा तापमान 

RELATED NEWS

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

February 16, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

January 15, 2026

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं तापमान (UP Weather) को और बढ़ाएंगी। इन जिलों को ‘हीट आईलैंड’ के रूप में जाना जाता है जिसमें दक्षिणी यूपी के कुछ जिले और पश्चिमी यूपी के जिले शामिल हैं। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। दिन की नमी 31% तक गिर गई जबकि अधिकतम नमी 64% रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 9 और 10 जून तक पारा लगातार बढ़ेगा जिसके बाद 11 और 12 जून को पूर्वी यूपी में आंधी और बारिश से तापमान में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़े: मिलिए डीएम रुचिका चौहान से, जो लग्जरी के कार के बजाए ई-रिक्शा पर करती हैं सफर

मौसम विभाग ने क्या बताया ?

मौसम विशेषज्ञ मोहम्मद दानिश ने कहा, “शुष्क हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। अगर 11 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा, तो गर्मी से राहत मिलेगी।” यह अलर्ट खासकर उन जिलों के लिए है, जहां गर्म हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है, जैसे दिन के गर्म हिस्सों में बाहर निकलने से बचना, पर्याप्त पानी पीना और हल्के कपड़े पहनना। हीट वेव के दौरान बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा है।

Tags: up weather
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

UP weather update:उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

by SYED BUSHRA
January 15, 2026

Weather update :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। सुबह और शाम के...

UP Weather Cold and Dense Fog Alert

UP Weather Today: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी ,एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। रात और...

Uttar Pradesh weather fog alert update

Weather Update: ठंड ने UP में बढ़ाई सिहरन,इटावा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान गिरा और घने कोहरे की चेतावनी

by SYED BUSHRA
December 12, 2025

Uttar Pradesh Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य ट्रोपोस्फीयर के पश्चिमी क्षेत्रों में एक ट्रफ के रूप...

up weather

UP Weather update: शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,गिरता तापमान बढ़ा रहा ठिठुरन जानिए आज कैसी रहेगी मौसम की चाल

by SYED BUSHRA
November 15, 2025

UP Weather update:उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपने रंग जमाने शुरू कर दिए हैं। नवंबर के मध्य में ही प्रदेश...

Next Post
Bakrid 2025

Bakrid 2025: सड़क से हटकर शांति से ईदगाह में नमाज़, अलीगढ़ में दो शिफ्ट में हुई व्यवस्था

Gold Rate Today

बकरीद पर सोने की चमक बढ़ी या घटी? गहने खरीदने से पहले जानिए 22 कैरेट गोल्ड का ताज़ा भाव!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist