Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Weather Update: बूंदाबांदी के बीच यूपी में मेघ गुनगुना रहे गीत, ओलावृष्टि-झमाझम बारिश के साथ लगेगा सर्दी का ‘कर्फ्यू’

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, बारिश और गरज चमक के साथ मौसम ने दी दस्तक, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी।

Vinod by Vinod
December 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मौसम, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मौसम के करवट बदलने से उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। मेघों के गीत गुनगुनाने की आहट से इंसान से लेकर बेजुबान खौफजदा हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 और 28 दिसंबर को बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। तीन दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। फसलों को नुकसान होने के साथ ही हार्ट-ब्रेन के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में कह सकते हैं कि सूबे की गलियों में सर्दी का कर्फ्यू लग सकता है।

2 दिन होगी झमाझम बारिश

नवंबर गर्म रहा। आधा दिसंबर भी कूलर के बीच गुजरा पर अचानक मौसम ने करवट बदला। ठंड-कोहरे ने दस्तक दी। फिर बीते मंगलवार की सुबह से आसमान में बादल मंडराने लगे और कानपुर से लेकर लखनऊ तक बारिश हुई। बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को भी मेघ गीत गुनगुना रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण नमी आ रही है। दो तरफ से आ रही नमी के बीच में बादलों की शृंखला बन रही है। इससे कानपुर परिक्षेत्र और आसपास के जनपदों में 27 और 29 दिसंबर को तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही धुंध और कोहरा के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

February 16, 2026
UP cold fog rain weather alert

Weather update: यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने बारिश को लेकर क्या अलर्ट किया जारी

January 20, 2026

पड़ेगी कड़के की ठंड

सीएसएस के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसका असर शुक्रवार के बाद होगा। इसके आने से भी नमी बढ़ेगी और बादल आएंगे। इससे बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के निकलने के बाद ठंड में इजाफा होता जाएगा। उन्होंने बताया कि जेट स्ट्रीम अभी नीचे बनी हुई हैं। ये भी नमी ला रही हैं। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि धुंध और कोहरा बना हुआ है। दिन चढ़ने के साथ हवा का रुख बदलकर उत्तर-पूर्वी हो गया है। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री अधिक रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री और न्यूनतम 1.4 डिग्री बढ़ा है। माहौल में नमी 95 फीसदी रही। हवाओं ने ठंडक को बढ़ा दिया है।

मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन

लखनऊ में मंगलवार-बुधवार को सुबह से शाम तक 0.5 डड बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तेज पछुआ हवा चलने से लखनऊ समेत अन्य मैदानी इलाकों में गलन बढ़ जाएगी। 27 और 28 को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लखनऊ, कानपुर, दक्षिण यूपी के प्रयागराज, सोनभद्र, चित्रकूट और बुंदेलखंड मिलाकर कुल 46 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके बाद फिर से शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही नए साल पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगा। इस दौरान गलन बढ़ेगी। यूपी के 10 जिलों में बुधवार को भी बारिश हुई। लखनऊ में बारिश और हल्की हवा से पुराना पेड़ गिर गया। सुबह से 29 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिनों तक बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। इसके चलते नया साल कड़ाके की ठंड के बीच शुरू होगा।

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगर देश की बात करें तो कई राज्यों में बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंतरिक कर्नाटक और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 24 घंटों के बाद महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी और राजस्थान में भी हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 27 दिसंबर से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश और गरज के साथ बौछारों में वृद्धि होगी, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के हिस्सों तक फैल जाएगी।

 

Tags: IMDMeteorological DepartmentOlavishtrain alertup weatherUP Weather News
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

UP weather update:उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा...

UP cold fog rain weather alert

Weather update: यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने बारिश को लेकर क्या अलर्ट किया जारी

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UP Cold and Fog Alert:उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

by SYED BUSHRA
January 15, 2026

Weather update :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। सुबह और शाम के...

UP Weather Cold and Dense Fog Alert

UP Weather Today: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी ,एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। रात और...

Uttar Pradesh weather fog alert update

Weather Update: ठंड ने UP में बढ़ाई सिहरन,इटावा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान गिरा और घने कोहरे की चेतावनी

by SYED BUSHRA
December 12, 2025

Uttar Pradesh Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य ट्रोपोस्फीयर के पश्चिमी क्षेत्रों में एक ट्रफ के रूप...

Next Post
Delhi Election

Delhi Election : फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल समेत  80 बॉडी बिल्डरों ने थामा AAP का हाथ, स्पोर्ट्स को मिलेगी नई राह

UP Politics

सपा सांसद इकरा हसन ने इमरान प्रतापगढ़ी संग अफवाहों पर लगाई रोक, शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist