Friday, December 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

up weather: ‘थार’ पर सवार हुए ‘सूर्यदेव’ और आसमान से बरसा रहे आग, गर्मी के कर्फ्यू से ‘नई सडक’ हुई वीरान

कानपुर में मंगलवार को सुबह से ही मौसम उबाल मारने लगा। सिर्फ आठ ही बजा था कि पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। 10 बजते बजते तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। लू के थपेड़े महसूस होने लगे।

Vinod by Vinod
June 10, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मौसम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। 5 दिन पहले यूपी के कई शहरों में आसमान में काले-काले बादल मंडरा रहे थे। आंधी-बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि कानपुर के अलावा दर्जनभर से ज्यादा दिलों में ब्लैक आउट के हालात बन गए। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र में जलजले से कहर ढाया। तब मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए विक्षोम के चलते मौसम का आजमा बिगड़ा है। लेकिन एकाएक फिर मौसम ने पलटी मारी और आसमान ने गर्मी आफत बनकर बरस रही है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाने की वजह से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। तेज गर्मी से कुदरत के कर्फ्यू लागू कर देने का एहसास हो रहा है।

कानपुर का घंटाघर कुछ दिन पहले गुलजार था। नयागंज भी मुस्करा रहा था। कटरी के लोग भी नवाबगंज आकर खरीदारी कर रहे थे। तब मौसम बहुत सुहाना था। आसमान में बादल थे और हवाएं एसी का एहसास करा रही थीं। लेकिन बीते चार से पांच दिन के अंदर हालात बदल गए हैं। आसमान से आग बरस रही है। आलम यह कि दिन के नौ बजे से ही धूप कड़ी होने लगती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। दोपहर के समय कानपुर की नई सड़क   भी वीरान नजर आने लगी है। तेज धूप और गर्मी ने इस बार हदें पार कर दी है। हालत यह है कि धूप के कारण दोपहर में शहर की सड़कें सूनी हो रही है और शहर की सड़कों पर गर्मी के कर्फ्यू का नजारा दिख रहा है।

RELATED POSTS

Uttar Pradesh weather fog alert update

Weather Update: ठंड ने UP में बढ़ाई सिहरन,इटावा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान गिरा और घने कोहरे की चेतावनी

December 12, 2025
दक्षिण में तूफान का डर, उत्तर में ठंड का प्रहार—मौसम में बड़ा बदलाव

दक्षिण में तूफान का डर उत्तर में ठंड का प्रहार , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

November 26, 2025

कानपुर में मंगलवार को सुबह से ही मौसम उबाल मारने लगा। सिर्फ आठ ही बजा था कि पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। 10 बजते बजते तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। लू के थपेड़े महसूस होने लगे। गर्मी का जो हाल मंगलवार की सुबह दे्खा गया, वैसी स्थिति आमतौर पर दोपहर 12 बजे के बाद आती है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह पारा 30 से ऊपर होने पर और दिन के समय पारा 43 से ऊपर होने पर रेड जोन माना जाता है। सिर्फ सुबह ही नहीं रात में भी गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून की दोपहर तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। 12 की शाम से मौसम बदलने के संकेत हैं। 13 से 15 जून के बीच बारिश से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर के अलावा आसपास के जनपदों में अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। सुबह और दिन के साथ रात के समय भी गर्म हवाएं चलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जून से मौसमी गतिविधियां बदलेंगी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाएं नमी लेकर आएंगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। इससे बारिश होने के आसार हैं। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 50 रहा। रविवार की तुलना में यह सात फीसदी कम है। दोपहर को नमी का प्रतिशत 34 हो गया। विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच दिन आसमान साफ रहेगा।

सीएसए मौसम विभाग के मुताबिक, थार मरुस्थल से होकर आ रहीं गर्म हवाओं के कारण कानपुर से ही गर्मी के रेड जोन में आ गया। मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवाती तूफान असानी का प्रभाव कमजोर होकर एक डिप्रेशन में बदल गया है। इसके कारण उत्तर पूर्वी नम हवाएं तेजी से यूपी में प्रवेश कर रही थीं और तापमान में कमी दिखाई दे रही थी। चक्रवात का प्रभाव खत्म होने के कारण अब फिर से थार मरुस्थल से आ रही गर्म हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर पूर्वी हवाओं के साथ मिलकर यह उमस पैदा कर रही हैं। इसके साथ ही तापमान बढ़ने के आसार हैं। अगले कुछ दिन आसमान साफ रहने के साथ ही तापमान बढ़ने के आसार हैं। किसानों को सलाह है कि वह सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक खेतों में कोई काम न करें।

Tags: heat wave in UPIMD alertintense heat in UPup weather
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh weather fog alert update

Weather Update: ठंड ने UP में बढ़ाई सिहरन,इटावा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान गिरा और घने कोहरे की चेतावनी

by SYED BUSHRA
December 12, 2025

Uttar Pradesh Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य ट्रोपोस्फीयर के पश्चिमी क्षेत्रों में एक ट्रफ के रूप...

दक्षिण में तूफान का डर, उत्तर में ठंड का प्रहार—मौसम में बड़ा बदलाव

दक्षिण में तूफान का डर उत्तर में ठंड का प्रहार , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by Kanan Verma
November 26, 2025

भारत मौसम विभाग (IMD): देश के मौसम में अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बंगाल की खाड़ी...

up weather

UP Weather update: शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,गिरता तापमान बढ़ा रहा ठिठुरन जानिए आज कैसी रहेगी मौसम की चाल

by SYED BUSHRA
November 15, 2025

UP Weather update:उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपने रंग जमाने शुरू कर दिए हैं। नवंबर के मध्य में ही प्रदेश...

India Cyclonic Circulation Weather Alert

Weather Update: कौन से तीन चक्रवाती सर्कुलेशन कर रहे देशभर के मौसम को प्रभावित कहां बारिश तो कहां बढ़ेगी ठंड

by SYED BUSHRA
November 14, 2025

India Weather Update: देश के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय तीन चक्रवाती सर्कुलेशन अगले कुछ दिनों में पूरे भारत के मौसम...

UP Pollution and Weather update

UP weather update:सर्द हवाओं के साथ यूपी में बढ़ी प्रदूषण की समस्या ,कई शहरों में सांस लेना हुआ मुश्किल

by SYED BUSHRA
November 10, 2025

weather update:उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिन और रात के तापमान...

Next Post
Jaipur News

पिकनिक बना काल, जयपुर से टोंक गए 11 दोस्त, 8 की बनास नदी में डूबकर मौत

WTC 2025

Australia में होगा WTC 2025 का Final? Pat Cummins की डिमांड ने ICC में मचाया हड़कंप !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version