Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

यूपी में मौसम का रौद्र रूप.. 14 से 19 अप्रैल तक बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में भी उछाल

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा है। पिछले कई दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है जिसने मौसम को सुहाना तो बनाया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
April 14, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा है। पिछले कई दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है जिसने मौसम को सुहाना तो बनाया है लेकिन कई जिलों में तबाही का खतरा भी बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने 14 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की चेतावनी जारी की है। यह सिलसिला 19 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। रविवार को लखनऊ में तेज हवाओं के बाद मौसम ने करवट ली वहीं सीतापुर में तेज बारिश ने लोगों को परेशान किया। अन्य जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखा गया।

पश्चिमी यूपी में राहत.. पूर्वी यूपी में बारिश

RELATED NEWS

uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

March 11, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026

मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी यूपी के बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संत कबीरनगर, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बांदा में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है जो मौसम की ठंडक को दर्शाता है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव

मौसम विभाग (UP Weather Update) ने बताया कि 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके चलते 15 से 19 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बौछारें जारी रह सकती हैं। खासकर पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज उथल-पुथल भरा रहेगा। हालांकि पश्चिमी यूपी में 15 से 17 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े: आकाश आनंद का यू-टर्न मायावती से मांगी माफी, बोले- अब ससुराल की नहीं सुनूंगा

50-60 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

तापमान की बात करें तो 14 अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 50-60 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और मैनपुरी में तापमान 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बारिश से राहत या आफत?

हालांकि बारिश और तेज हवाओं (UP Weather Update) ने मौसम को सुहाना बना दिया है लेकिन कई जिलों में यह तबाही का सबब भी बन रही है। रविवार को आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर उन इलाकों में जहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

वहां बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम के इस रुख को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे खुले में न निकलें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम विभाग की मानें तो यह मौसमी उथल-पुथल 19 अप्रैल तक जारी रह सकती है जिसके बाद तापमान में और इजाफा होगा।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

March Fog in Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

Next Post
up crime

UP Crime : गंजडुंडवारा में वाहन चोरों का आतंक, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी चोरी

Prayagraj News

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात.. रीवां रोड पर कार पर बमबाजी, तीन लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist