• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 18, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

UP Weather : गर्मी की थर्ड डिग्री के बाद मौसम ने किया ‘खेला’, अब आंधी-तूफान और बारिश से भीगेगा सूबा

उत्तर प्रदेश के जिले इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आमजन को गर्म हवाओं और लू का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। बारिश और आंधी कर अर्लट जारी हुआ है।

by Vinod
April 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मौसम, लखनऊ
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने लोगों की जीना मुहाल किया हुआ है। कई जिलों में लू चलने से इंसान से लेकर बेजुबान बीमार पड़ गए। सूबे में शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म कानपुर रहा। गंगा के किनारे बसे शहर का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। कुछ ऐसा ही हाल प्रयागराज और सुल्तानपुर का रहा। यहां भी पारा 44.6 और 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी के 20 जनपदों में लू चलेगा। हालांकि, 26 अप्रैल की देररात के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और पांच दिनों तक आंधी-बारिश हो सकती है।

अपैल के महिने में आसमान से आग बरस रही है। 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। दोपहर आते-आते दुकानों के शटर बंद हो जाते हैं। प्रचंड गर्मी से इंसान और बेजुबान हलकान है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे गर्म जिले कानपुर, प्रयागराज, झांसी, आगरा और हमीरपुर रहे। सबसे ज्यादा आग कानपुर में बरसी। यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को लेकर यूपी के 20 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, अलीगढ़, मथुरा और हाथरस में लू चलने की संभावना है।

Related posts

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

August 17, 2025
Kanpur News

कानपुर में जाम बना काल, महिला की हार्ट अटैक से हुई मौत, 20 मिनट तक फंसी रही कार

August 17, 2025

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तात्कालिक तौर पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। रविवार को पुरवा हवा चलेगी और बादलों की आवाजाही रह सकती है। सोमवार को गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी ने 5 दिनों के लिए प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बारिश के चलते यूपी में कुछ दिनों के लिए गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

आईएमडी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ आज सक्रिय होने के आसार हैं। जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी यूपी में 27 अप्रैल से 1 मई तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी में 29 अप्रैल से 1 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर की तरफ से बर्फीली हवाएं भी चलेंगी, जो लू से लोगों को बचाएंगी।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 27 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि 28 से 30 अप्रैल के बीच बारिश की पूरी संभावना है। आजमगढ़ में 27 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है और 28 अप्रैल को तेज आंधी व बारिश की आशंका जताई गई है। अयोध्या में 26 अप्रैल को बादल रहेंगे जबकि 27 और 28 अप्रैल को वर्षा की संभावना है। बलिया और देवरिया में भी 27 और 28 अप्रैल को बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 26 से 29 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा) और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम के इस बदलाव से गर्मी से राहत की उम्मीद जरूर है, लेकिन खराब मौसम के चलते सतर्क रहने की भी जरूरत है।

Tags: heat wave alertrain alertUP Weather Newsweather department
Share196Tweet123Share49
Previous Post

मिट्टी और गोबर से बनी है हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा, दिखाई अकड़ तो श्रीराम भक्त ने अंग्रेज कलेक्टर को दिया ये दंड

Next Post

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे हैं? असलियत को परख कर सही दाम में ऐसे करें चुनाव…

Vinod

Vinod

Next Post
Gold Rate Today

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे हैं? असलियत को परख कर सही दाम में ऐसे करें चुनाव...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version