Site icon News1India

UP Weather Update: IMD का ताज़ा अपडेट,इस जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा बढ़ेगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

UP Weather Update

UP Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक,12 नवंबर यानी आयी आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि प्रदेश के उत्तर और पश्चिमी इलाकों में सुबह के समय और देर रात के समय कोहरा और हल्की धुंध छाने की संभावना है। खासकर गाजियाबाद लखनऊ, मेरठ, और कानपुर जैसे जिलों  में सुबह की शुरुआत धुंध और हल्की ठंड के साथ होगी, जिससे तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, (UP Weather Update) आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम साफ रहेगा, 12 नवंबर यानी आज उत्तर प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है। फिलहाल बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन के टाइम खिली धूप निकलेगी,इससे मौसम सामान्य रहने वाला है। लेकिन प्रदेश में रात के समय तापमान में  गिरावट देखी जा सकेगी।

जाने मौसम का हाल (UP Weather Update)

लखनऊ में अधिकतम 27°C, न्यूनतम 15°C तक रहेगा, वाराणसी में अधिकतम 29°C, न्यूनतम 17°C के आसपास रहेगा,कानपुर में तापमान अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C तक रह सकता है, मेरठ में अधिकतम 26°C, न्यूनतम 13°C के आसपास रहेगा, सहारनपुर में अधिकतम 26°C, न्यूनतम 12°C तक रहेगा, आगरा का तापमान  अधिकतम 27°C, न्यूनतम 14°C तक रहेगा, प्रयागराज का तापमान अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़े : 59 साल की उम्र में इंस्पेक्टर को चढ़ा इश्क का बुखार, ‘सिंघम’ ने लेडी डिप्टी कलेक्टर को भेजा I LOVE YOU का मैसेज

Exit mobile version