गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

59 साल की उम्र में इंस्पेक्टर को चढ़ा इश्क का बुखार, ‘सिंघम’ ने लेडी डिप्टी कलेक्टर को भेजा I LOVE YOU का मैसेज

बिहार के जहानाबाद जिले में पदस्थ इंस्पेक्टर ने लेडी डिप्टी कलेक्टर को आई लव यू लिखकर प्यार का इजहार कर दिया।

by Digital Desk
नवम्बर 11, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  जनाब का नाम बिहार में ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के तौर पर जाना जाता है। जब बुलेट पर बिहार पुलिस का ये सिंघम निकलता तो अपराधी म्यान के अंदर दुबक जाया करते थे। उम्र डली तो इंस्पेक्टर ने काम करने का तरीका बदला और फिर क्या था 59 साल की उम्र में साहब को इश्क का रोग लग गया। दिल भी ऐसे वैसे को नहीं दिया। जिले के लेडी डिप्टी कलेक्टर पर ‘सुपरकॉप’ फिदा हो गए। ‘मैडम’ को देखते ही तो उनके आगे पीछे दौड़ लगाने लगते। दिन गुजरे और प्यार बढ़ा। फिर क्या था मोबाइल जेल से निकाला और लेडी डिप्टी कलेक्टर को आई लव यू का मैसेज भेज दिया। अब होना क्या था, वहीं जो होता है। महिला अधिकारी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

पहले जानें कहां का है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला बिहार के जहानाबाद का है। यहां पर इंस्पेक्टर दिनेश्वर की पोस्टिंग एक थाने में थी। ‘इंस्पेक्टर साहब’ कुछ दिन के बाद रिटायर होने वाले हैं। पर रिटायरमेंट से पहले उन्हें इश्क का बुखार चढ़ गया। वह जिले के लेडी डिप्टी कलेक्टर पर फिदा हो गए। थाने के बजाए इंस्पेक्टर लेडी डिप्टी कलेक्टर के आफिस के चक्कर काटने लगे। दिन गुजरे और इंस्पेक्टर का प्यार और पनपा। वह डिप्टी कलेक्टर से मिलने लगे और हर हुक्म का सादगी से पालन भी करते। एक दिन इंस्पेक्टर ने शाम को अपना मोबाइल निकाला और डिप्टी कलेक्टर को आई लव यू का मैसेज भेजकर सनसनी मचा दी। डिप्टी कलेक्टर ने पूरे साक्ष्य के साथ इंस्पेक्टर की शिकायत जिले के एसपी से कर दी। एसपी ने एक जांच टीम का गठन किया और आखिर में इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई।

RELATED NEWS

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

जुलाई 24, 2026
Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

जुलाई 20, 2026

जांच में इंस्पेक्टर पाया गया दोषी

जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शिकायत मिलने के बाद मामले की विभागीय जांच कराई। एसपी ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी और इसमें डीएम की ओर से एक महिला सीनियर डिप्टी कलेक्टर कंचन कुमार झा को नामित किया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोप को सही पाया। महिला अधिकारी की शिकायत पर इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज हो गई। इसी मामले में जांच कमेटी ने इंस्पेक्टर साहब को पूछताछ के लिए बुलाया पर वह हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद सीनियर डिप्टी कलेक्टर ने साइबर थाने में आवेदन देकर आरोपी इंस्पेक्टर दिनेश्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।

छुट्टी पर गए इश्कबाज थानेदार साहब

महिला अधिकारी के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी इंस्पेक्टर को अपनी बात रखने का मौका दिया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके। मेडिकल रिपोर्ट लगाकर छुट्टी पर चले गए। फिलहाल केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर की इश्कबाजी के चर्चे पूरे जनपद पर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स कमेंट लिख रहे हैं। साथ ही इंस्पेक्टर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर की तरफ से कोई बयान नहीं आया। जबकि लेडी डिप्टी कलेक्टर इंस्पेक्टर की करतूत की सजा दिलाए जाने की मांग की है।

Tags: bihar NewsJehanabad PoliceLady Deputy Collectorpatna newsPolice Inspector
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Sudhakar Singh Water Park Row

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Open Letter Controversy: बिहार के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच...

Next Post
Sikandar ka Muqaddar Trailer

Sikandar ka Muqaddar Trailer : जिमी शेरगिल और तमन्ना भाटिया की सिकंदर का मुकद्दर का ट्रेलर रिलीज, धमाकेदार ट्रेलर, जानें रिलीज डेट

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर खरगे का बड़ा हमला, टेररिस्ट से की सीएम योगी की तुलना

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर खरगे का बड़ा हमला, टेररिस्ट से की सीएम योगी की तुलना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist