Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

तीसरी बार बढ़ा अवनीश अवस्थी का कार्यकाल, 2026 तक बने रहेंगे सीएम योगी के सलाहकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल विस्तार है जिसके बाद वे अब 28 फरवरी 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 1, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल विस्तार है जिसके बाद वे अब 28 फरवरी 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में नियुक्ति विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी का सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्हें मुख्यमंत्री योगी के सबसे विश्वसनीय अधिकारियों में से एक माना जाता है।

2022 में रिटायर्मेंट के बाद बनाए गए सलाहकार

सीएम योगी (Uttar Pradesh) के वरिष्ठ सलाहकार अवनीश अवस्थी 2022 में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस से सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में प्रशासनिक मामलों में सलाह देने के लिए नियुक्त किए गए थे। उनकी विश्वसनीयता को देखते हुए सरकार ने लगातार उनके कार्यकाल का विस्तार किया है। अपर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी प्रदेश सरकार की सिफारिश पर इसे मंजूरी दे दी है।

RELATED POSTS

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

November 17, 2025
प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

November 15, 2025

यह भी पढ़े: यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने के आसार

1987 बैच के IAS अधिकारी है अवस्थी

अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे लेकिन इसके बाद से अब तक उन्हें चार बार सेवा विस्तार मिल चुका है। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विशेष रूप से उनके लिए एक अस्थायी पद बनाया गया था। पहले एक्सटेंशन की समाप्ति के बाद राज्यपाल ने 2023 में उन्हें सलाहकार पद पर बने रहने के लिए 29 फरवरी 2024 तक दूसरा सेवा विस्तार देने की स्वीकृति दी थी। यह दर्शाता है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल हैं। 1987 बैच के IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी के नाम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गृह विभाग की सबसे लंबी अवधि तक जिम्मेदारी संभालने का रिकॉर्ड है।

Tags: avnish awasthiUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

by Vinod
November 17, 2025

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ल को रामपुर की एमएपी एमएलए कोर्ट ने सात-सात...

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

by Vinod
November 15, 2025

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। यहां के...

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

by Vinod
November 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियां पुलिस के साथ ऑपरेशन...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

by Vinod
November 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश गुस्से में है। लोग सफेद कॉलर टेरर से खौफजदा हैं। सरकार और...

कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

by Vinod
November 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इनामी अपराधियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही...

Next Post
Benefits of potato peel :आलू के छिलके को फेंकने की ना करें भूल, जानिए कैसे करें इनका सही इस्तेमाल

Benefits of potato peel :आलू के छिलके को फेंकने की ना करें भूल, जानिए कैसे करें इनका सही इस्तेमाल

LPG Price Hike

होली से पहले LPG सिलेंडर पर बड़ा झटका! दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version