Site icon News1India

Uttar Pradesh: सैफई में सीएम योगी ने किया अस्पताल का लोकार्पण, कहा- अब इटावा और सैफई के नाम से डर नहीं…

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा के सैफई में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया और उन्होंने कहा कि पहले लोग इटावा और सैफई नाम से डरते थे, लेकिन अब यहां युवा तैयार हो रहे हैं. मुख्यमंत्री आज दोपहर 12:10 बजे सैफई, इटावा (Uttar Pradesh) पहुंचे थे, जैसे ही वह सैफई मेडिकल कॉलेज के सभागार में पहुंचे तो लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया.

500 बेड अस्पताल का किया शुभारंभ

सीएम ने 500 बेड के अस्पताल का शुभांरभ किया और पैरामेडिकल के छात्रों को नियुक्ति पत्र भी वित्रित किया और उसके बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरु किया और वहां पर मौजूद डॉक्टर प्रभात ने अस्पताल की विशेषताओं के बारे में बताया और सीएम योगी के साथ मंच पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, चिकित्सा राज्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, सांसद रामशंकर और विधायक सरिता भदौरिया मौजूद रहे.

यह भी पढ़े: Delhi: विधानसभा बजट भाषण के दौरान अतिशि का बड़ा ऐलान, महिलाओं को प्रति माह मिलेंगे एक हजार रूपए..

उसी दौरान मुलायम किंह यादव को सैफई में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विश्विद्यालय बनवाने से देश भर के छात्र यहां आ रहे है, और आगे उनहोंने कहा कि पहले लोग यहां आने से डरते थे लेकिन अब यहां देश युवा तैयार हो रहे है.

कुछ लोगों को कानाफुसी की आदत है-सीएम

सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों को कानाफुसी की आदत है, कहा अब अपना और पराया नहीं होता. अब सबके लिए काम हो रहा है, मोदी जी के सबके विकास के उद्देश्य के साथ काम कर रहे है. उन्होंने आगे कहा कि उपचार के लिए पैसो की कोई कमी नहीं है. हर जनपद में एडवांस लाइफ सपोर्ट की चार से पांच गाड़ियां चल रही  हैं, जहां पहले पूरे राज्य में छह-सात कार्डिक की गाड़ियां ही चल रही थीं. अब सभी जिलों में चल रही हैं.

यह भी पढ़े: Heeramandi: कभी अपनी तहजीब और मेहमान-नवाजी के लिए था मशहूर, अब नाम लेने पर भी लोगों को आती है शर्म

उत्तर प्रदेश में सरकार किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है, उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार नारियल फोड़कर शुभारंभ तो कर देती थी, लेकिन बजट का पता नहीं होता था. मेडिकल कॉलेज को टोकन मनी के नाम पर एक लाख रुपये देकर बात खत्म हो जाती थी.

Exit mobile version