बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ayushman Card: गरीबों को मुफ्त इलाज का तोहफा, यूपी सरकार उठाएगी गंभीर बीमारियों का खर्च

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए ऐलान किया है कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित, आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों का इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों की मदद के लिए निर्देश जारी किए हैं।

by Mayank Yadav
नवम्बर 11, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ayushman Card
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Ayushman card

दिल्ली वालों को बड़ी सौगात, आज से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन!

अप्रैल 10, 2025
Ayushman card

आयुष्मान कार्ड: अब एक क्लिक में डाउनलोड करें – स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

सितम्बर 12, 2024

Ayushman Card: गरीबों की बेहतरी के लिए देशभर में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें केंद्र की आयुष्मान भारत योजना प्रमुख है, जो जरूरतमंदों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराती है। मगर कई गरीबों के पास Ayushman Card नहीं होता, जिससे वे अस्पताल के भारी-भरकम बिलों का बोझ नहीं उठा पाते। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इन बेसहारा लोगों के इलाज का खर्च खुद उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं और Ayushman Card भी नहीं है, उनकी मदद राज्य सरकार करेगी।

सीएम योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को आश्वासन दिया कि वे अपनी चिंताओं को छोड़कर अच्छे अस्पतालों में उपचार कराएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि जो लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं और इलाज के लिए आर्थिक मदद चाहते हैं, उनके मामलों की तत्काल समीक्षा कर राज्य शासन को प्रस्तुत किया जाए।

जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान

रविवार को विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बाद गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। वहां उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निपटारे के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा और किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Ayushman Card बनाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अपने परिजन का मेदांता अस्पताल में इलाज कराने के लिए आर्थिक तंगी का जिक्र किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने और डॉक्टर से इस्टीमेट लाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि हर पात्र व्यक्ति का Ayushman Card बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि गरीबों को इलाज के दौरान किसी तरह की वित्तीय दिक्कत का सामना न करना पड़े।

उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम उन गरीबों के लिए राहत साबित होगा जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

यहां पढ़ें: Darul Uloom Deoband: मुस्लिम महिलाओं को मिली एंट्री की सशर्त इजाजत, जारी होगा विशेष पास
Tags: Ayushman card
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Ayushman card

दिल्ली वालों को बड़ी सौगात, आज से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन!

by Gulshan
अप्रैल 10, 2025

Ayushman Card : दिल्ली में आज से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन को लागू किया जा रहा है। इस...

Ayushman card

आयुष्मान कार्ड: अब एक क्लिक में डाउनलोड करें – स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

by Mayank Yadav
सितम्बर 12, 2024

Ayushman card: आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार...

हरदोई डीएम ने कैंसर पीड़ित आतिश को दिया आयुष्मान कार्ड, आंखों से छलका आंसू

UP: हरदोई डीएम ने कैंसर पीड़ित आतिश को दिया आयुष्मान कार्ड, आंखों से छलका आंसू

by Saurabh Chaturvedi
अगस्त 29, 2023

लखनऊ। यूपी के हरदोई से एक बहुत ही मार्मिक खबर सामने आई है। हरदोई जिले के डीएम मंगला प्रसाद सिंह...

Next Post
Maulana Abdul Kalam Azad

Birthday special: किस मुस्लिम नेता ने उठाया बंटवारे के खिलाफ पहला कदम और बने देश के पहले शिक्षा मंत्री

Prayagraj News

Prayagraj में छात्रों पर लाठीचार्ज, अखिलेश यादव के Tweet ने मचाई ‘गदर’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist