Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

झांसी में भीषण सड़क हादसा.. ट्रक-ओमनी वैन की टक्कर, 2 की मौत और 6 घायल

झांसी स्टेशन से सवारियां लेकर जालौन जा रही एक ओमनी वैन ट्रक से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 26, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Jhansi Accident
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jhansi Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। झांसी स्टेशन (Jhansi Accident) से सवारियां लेकर जालौन जा रही एक ओमनी वैन ट्रक से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है जब झांसी स्टेशन से यात्रियों को लेकर एक ओमनी वैन जालौन के लिए रवाना हुई। वैन में कुल 11 यात्री सवार थे। जब वैन बड़ागांव थाना क्षेत्र के बचावली के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नीतू (38) निवासी जालौन और सौरभ गुप्ता (35) निवासी चिरगांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

वैन के उड़े परखच्चे.. क्रेन से निकाले गए यात्री

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को क्रेन की मदद से वैन को हटाना पड़ा और उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक बच्चे और कुछ अन्य यात्रियों को छोड़कर बाकी सभी घायल हो गए। ट्रक और वैन की टक्कर के कारण झांसी-कानपुर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। बचावली से लेकर गोरा मछिया तक लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस, टोल कर्मियों और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया।

यह भी पढ़े: Weather update: दिल्ली में अगले 3 दिन झमाझम बारिश, ठंड बढ़ने के आसार

घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह बताया जा रहा है। इस हादसे ने झांसी-कानपुर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Tags: Jhansi AccidentUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post
Kitchen Items That Cause Cancer

Health news : सेहतमंद जिंदगी के लिए सावधानी जरूरी, बढ़ा सकती है कैंसर का ख़तरा आपके किचन की यह आम सी ये चीजें

Meerut Encounter

मेरठ में एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इनामी गुर्गा एनकाउंटर में ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist