Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

KANPUR में डंके की चोट पर बोले शिवपाल सिंह यादव, उपचुनाव में गड़बड़ी करने वालों का याद रखना चेहरा समय आने पर सबका होगा ‘ट्रीटमेंट’

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे कानपुर और नसीम सोलंकी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार।

Digital Desk by Digital Desk
November 4, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चुनाव
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। सीसामऊ में होने वाले उपचुनाव में अगर कोई गड़बड़ी हुई, तो आप लोग बस चेहरा याद रखना। समय आने पर सबकी जांच की जाएगी और सबका ‘ट्रीटमेंट’ होगा। वैसे तो मैं आप सबको बता दूं। इस बार सपा पूरी 9 सीटें जीत रही है। जनता अब सच जान चुकी है। बीजेपी की यूपी में दाल नहीं गलने वाली, अब सूबे में साइकिल ही दौड़ेगी। ये बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर की सीसामऊ से कैंडीडेट नसीम सोलंकी के कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान कही।

समय आने पर होगी कार्रवाई

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

February 10, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सपा कैंडीडेट नसीम सोलंकी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा, पहले यहां से हाजी मुश्ताक सोलंकी फिर इरफान सोलंकी विधायक रहे हैं। अब नसीम प्रत्याशी हैं। सीसामऊ की जनता नसीम सोलंकी को विधायक चुनने जा रही है। लोकसभा की तरह ही यूपी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार तय हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा उपचुनाव में गड़बडी करने वालों का चेहरा याद रखना। समय आने पर जांच होगी और कार्रवाई भी की जाएगी।

बीजेपी का करेंगे सफाया

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि जब-जब किसी पर अन्याय होता है, तब-तब सपा ने संघर्ष कर पीड़ित के साथ खड़ी रही है। शिवपाल यादव ने आगे कहा कि जो अधिकार संविधान ने दिया है, अधिकारियों को इसका पालन करना चाहिए। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ’जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ स्लोगन दिया है। इसी सिद्धांत पर हमने लोकसभा में जीत हासिल की थी। शिवपाल यादव ने कहा हम एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। सपा और कांग्रेस मिलकर उपचुनाव में बीजेपी का सफाया करेगी। हम नौ की नौ सीट जीतने जा रहे हैं। ‘पीडीए’ पर जनता का अटूट विश्वास है।

…क्योंकि सीसामऊ सीट

शिवपाल यादव की जनसभा के दौरान अमेठी से कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। शिवपाल यादव ने बताया कि सांसद किशोरी लाल से भी इस संबंध में गंभीरता से विचार विमर्श किया गया है। वह भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरी नजर रखेंगे और मिलकर चुनाव कराया जाएगा। क्योंकि सीसामऊ सीट हमेशा से सपा के पास रही है। पूरी उम्मीद है कि आगे भी इस पर सपा को ही विजय मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा हम यहां पहले भी आए थे। 2 बैठकें हुई थीं। हम सपा को ही समर्थन दे रहे हैं। आज भी मैं इसी सिलसिले में यहां आया हूं। हम और शिवपाल जी एक साथ उनकी (सपा) जीत के लिए कोशिश करेंगे।

Tags: Bharatiya Janata PartyKanpur NewsSamajwadi PartyShivpal Singh YadavShivpal Singh Yadav reached KanpurShivpal Singh Yadav's statementSisamau Assembly seatUP Assembly by electionUP Assembly by-election 2024UP News
Share197Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Shivpal Singh Yadav

Shivpal Singh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला: ‘शंकराचार्य का अपमान, मां गंगा का भी अनादर’

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Shivpal Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
‘लगी मुहर’ अब टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों की टेस्ट मैच से भी विदाई तय

‘लगी मुहर’ अब टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों की टेस्ट मैच से भी विदाई तय

Chhath Pooja

तैयारी है खास, आज से नहाय खाय के साथ होगी लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist