मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ में होगा। महोत्सव में 800 से अधिक आम की प्रजातियां, किसानों के लिए कार्यशालाएं, बच्चों की प्रतियोगिताएं, निर्यात सम्मेलन और पौधों की बिक्री प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 से 5 जुलाई तक उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। महोत्सव में सात श्रेणियों और 56 वर्गों में 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

देशभर के बागवान और निर्यातक होंगे शामिल मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के उद्यान विभागों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान और आम निर्यातक भी महोत्सव में भाग लेंगे। प्रदर्शन के लिए रखे गए आम के पौधे बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे महोत्सव से कम से कम एक पौधा खरीदकर उसका रोपण अवश्य करें।

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026

बच्चों की प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण

महोत्सव में बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता और आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं किसानों और बागवानों के लिए उन्नत तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा विपणन से जुड़ी विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। 4 जुलाई को जन भवन, लखनऊ में पहली बार आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिससे किसानों को सीधे बाजार और खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।इसकी जानकारी उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री  दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी।

आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में नंबर-वन

दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 61.96 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 26.22 प्रतिशत है। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, लखनऊ सफेदा, रटौल और आम्रपाली जैसी प्रसिद्ध किस्मों का उत्पादन प्रदेश के कई मंडलों में बड़े पैमाने पर होता है।

विदेशों में बढ़ी यूपी के आम की मांग

एपीडा के अनुसार वर्ष 2025-26 में प्रदेश से 3,563 मीट्रिक टन आम और पल्प का ₹12.67 करोड़ मूल्य का निर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में कई गुना अधिक है। यूपी का आम यूनाइटेड किंगडम, यूएई, सऊदी अरब, मलेशिया, सिंगापुर, जापान, इटली, कतर और रूस सहित कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। इसके लिए लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और अमरोहा में आधुनिक मैंगो पैक हाउस स्थापित किए गए हैं, जबकि जेवर एयरपोर्ट के पास टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट सेंटर भी विकसित किया जा रहा है। इससे प्रदेश के आम को अंतरराष्ट्रीय बाजार में और मजबूत पहचान मिलने की उम्मीद है।

Tags: lucknowUttar Pradesh Mango Festival
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

U P Mango Festival: बस्ती के अमरडोभा गांव के किसानों की नई खेती तकनीकों को मिला बड़ा सम्मान, जीते चार पुरस्कार, जिले का बढ़ाया मान

U P Mango Festival: बस्ती के अमरडोभा गांव के किसानों की नई खेती तकनीकों को मिला बड़ा सम्मान, जीते चार पुरस्कार, जिले का बढ़ाया मान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 6, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय आम महोत्सव 2026 में बस्ती जिले के किसानों ने अपनी...

Next Post
Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

Amarnath Yatra 2026 Tips

Amarnath Yatra 2026 : पहली बार जा रहे हैं? बाबा बर्फानी की यात्रा पर, जानिए सही तैयारी, जरूरी दस्तावेज, स्वास्थ्य जांच और सावधानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist