Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

अबू धाबी में यूपी की महिला शहजादी खान को फांसी, चार महीने के बच्चे की हत्या का था आरोप

अबू धाबी में भारतीय महिला शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दे दी गई। शहजादी पर चार महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था जिसके लिए उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 4, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: अबू धाबी में भारतीय महिला शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दे दी गई। शहजादी पर चार महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था जिसके लिए उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। सोमवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय दूतावास को भी इस फांसी की सूचना 28 फरवरी को दी गई थी। अब 5 मार्च को शहजादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कौन थीं शहजादी खान?

RELATED POSTS

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

शहजादी खान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले की रहने वाली थीं और उनकी उम्र 33 साल थी। वे 19 दिसंबर 2021 को वर्क वीजा पर अबू धाबी गई थीं। बताया जाता है कि उनके प्रेमी उजैर ने उन्हें कुछ पैसों के लिए बेच दिया था। शहजादी के चेहरे पर 8 साल की उम्र में खौलता पानी गिर गया था जिससे उनका चेहरा झुलस गया था। बावजूद इसके उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और अपने चेहरे की सर्जरी कराने के लिए पैसे कमाने का सपना देखा। वे गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए ‘रोटी बैंक’ नाम के एक एनजीओ में भी काम कर चुकी थीं।

अबू धाबी में क्यों हुई शहजादी को फांसी

अबू धाबी में जिस घर में शहजादी खान काम कर रही थीं वहां की मालकिन ने अगस्त 2022 में एक बच्चे को जन्म दिया था। शहजादी को इस बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 7 दिसंबर 2022 को बच्चे को नियमित टीका लगाया गया लेकिन शाम तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद फरवरी 2023 में अधिकारियों को एक वीडियो मिला जिसमें कथित तौर पर शहजादी को हत्या की बात कबूल करते हुए दिखाया गया। हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि यह कबूलनामा पीड़ित परिवार के दबाव में आकर दिया गया था।

यह भी पढ़े: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक.. बहराइच सबसे ठंडा, यूपी में फिर से बदलेगा मौसम

10 फरवरी 2023 को शहजादी को अबू धाबी पुलिस को सौंप दिया गया और 31 जुलाई 2023 को उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। आखिरकार 15 फरवरी 2024 को उन्हें फांसी दे दी गई। अब 5 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारत सरकार का रुख

भारत सरकार और दूतावास को इस मामले की जानकारी 28 फरवरी को दी गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वरिष्ठ कानूनी अधिकारी ने बताया कि फांसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब अंतिम संस्कार की रस्में 5 मार्च को की जाएंगी। इस घटना के बाद भारतीय समुदाय में भी गहरी चिंता देखी जा रही है।

 

Tags: Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Next Post
ICAI CA Result 2025

आज जारी होगा सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चैक...

Delhi High Court on smartphone use in schools

Delhi High court का अहम फैसला अब स्कूलों में स्मार्टफोन पूरी तरह बैन नहीं, कोर्ट ने बताई ये वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist