Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कानपुर के औद्योगिक घरानों से की अपील, रिसर्च एंड डेवलेपमेंट पर ज्यादा से ज्यादा करें निवेश

कानपुर के जयपुरिया स्कूल में गोल्डन जुबली फाउंडर्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सेठ शामिल हुईं।

Vinod by Vinod
December 1, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर।  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को कानपुर पहुंचे। वह सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के स्वर्ण जयंती संस्थापक दिवस समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही स्कूल के हेडबॉय, हेडगर्ल और विभिन्न हाउस के हेड बॉय व गर्ल के साथ फोटो खिंचाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नए भारत के निर्माण में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही औद्योगिक घरानों को रिसर्च एंड डेवलेपमेंट में निवेश करने की अपील की। कहा कि वह अपने सीएसआर फंड का इस्तेमाल करें, जिससे ईडब्ल्यूएस छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

एकमात्र साधन शिक्षा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन के दौरान कहा, बच्चों को ज्ञान की जिज्ञासा, माता पिता के प्रति सम्मान, शिक्षकों के प्रति आदर का संकल्प लेना चाहिए।यह छात्र जीवन कभी वापस नहीं आएगा। आप लोग जिज्ञासा रखें। आपके मन में करियर के लिए जो भी हो उस ओर कार्य करें। अगर आप खेल में जाना चाहते हैं तो जाएं। आपका मन जिस ओर है उस तरफ कार्य करें। समाज में जो विकार हैं उसको हटाने का एकमात्र साधन शिक्षा है। हर व्यक्ति को इसलिए शिक्षा का अधिकार दिया गया है। कभी तनाव न लें, गलतियां सभी से होती हैं। असफलता से न घबराएं। अगर आपने असफलता से सीख ले ली है तो आप जरूर कामयाब होंगे।

RELATED NEWS

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

February 10, 2026
कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

October 9, 2025

जीडीपी ग्रोथ आठ प्रतिशत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, हमारे मन में सदा रहना चाहिए कि भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है। आप बहुत ही भाग्यशाली हैं। भारत किसी का मोहताज नहीं है। आज देश की जीडीपी ग्रोथ आठ प्रतिशत हो गई है। मुझे बढ़ा अच्छा लग रहा है कि आज जयपुरिया परिवार के सभी लोग उपस्थित हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज भारत बदल रहा है। हम विकास के पथ पर आगे बढ़ चले हैं। आप देश का भविष्य हैं। ऐसे में मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षकों का सम्मान करें। माता-पिता की बात माने और जिंदगी में कभी निराश न हो।

कुछ इस तरह से बोलीं आनंदीबेन

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस पर सभी का स्वागत है। मुझे यहां आकर आपार हर्ष हो रहा है। शिक्षा न सिर्फ मनुष्य का अधिकार है, बल्कि मैं एक शिक्षिका रही हूं जब भी मौका मिलता है मैं छात्रों से मिलती हूं। छात्र जीवन में लक्ष्य का महत्व है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता। अगर आप बार-बार गिरते हैं तो डरना नहीं चाहिए। यह आपको मजबूत बनाते हैं और आप सफल होते हैं। आप मेहनत को जारी रखें। लक्ष्य के मुताबिक अपनी जीवनचर्या बनाएं।

उत्कृष्ट विद्यार्थियो को किया सम्मानित

उपराष्ट्रपति ने स्कूल के तीन उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिसमें ईशा अग्रवाल, मास्टर आकर्ष उमर और वेदिका गुप्ता शामिल हैं। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान सभा के अध्यक्ष सतीमा महाना और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष शिशिर जयपुरिया, सलाहकार विनोद मल्होत्रा, निदेशक स्कूल और आईटी हरीश संदूजा, स्कूल प्रिसिपल शिखा बनर्जी, उप प्रधानाचार्य गणेश तिवारी मौजूद रहे।

Tags: Kanpur NewsVice President Jagdeep Dhankhar
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस...

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

by Vinod
October 9, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देररात बड़ा धमाका हुआ, जिसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी। कईलोग गंभीर रूप...

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

by Vinod
September 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

by Gulshan
September 14, 2025

Kanpur News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर 37 वर्षीय महिला...

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

by Vinod
September 13, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। सिविल लाइंस में वक्फ की तीन बीघा बेशकीमती जमीन कब्जाने के मामले में अखिलेश दुबे के सहयोगी...

Next Post
Maharaja Box Office China

ना गाना, ना कोई हीरोइन, इस फिल्म ने चीन में मचाई तबाही, दो दिन में कमाई इतने करोड़ रुपए

lord shiva

सोमवार को भगवान शिव करेंगे परेशानी को दूर, जिंदगी में वापस आएंगी खुशियां, कर लें ये उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist