Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हाथ में AK-56 और पैरों पर चप्पल के साथ ‘माधुरी’ की खोज में निकला ये कांस्टेबल, फिर सड़क पर कुछ इस तरह से की ‘ठांय-ठांय’

बिजनौर जिले में खाकी पर चार चांद लगाते सिपाही का एक वीडियो सामने आया है। नशे में धुत ये सिपाही पैरों में चप्पल और हाथ में AK-56 रायफल लिए दिखा।

by Vinod
April 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

बिजनौर ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस महकमे में सुधार को लेकर नए-नए कदम उठाते हैं और वर्दीधारियों को हरदिन दिशानिर्देश भी जारी करते रहते हैं। पर अब भी चंद ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जो खाकी के साथ ही सरकार की किरकिरी करा रहे हैं। ताजा मामला बिजनौर जिले का है। यहां नशे में धुत एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांस्टेबल हाथ पर एक 56 राइफल लिए हुए है और पैरों पर उसके चप्पल हैं। बीच सड़क पर कभी खुद को संभलता है तो कभी राइफल को उठाता है।

दरअसल, नशे में टल्ली जवान यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। जवान का नाम आशीष है। कांस्टेबल आशीष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंदियों की कोर्ट पेशी के लिए तैनात सिपाही आशीष ने ड्यूटी के दौरान शराब पी ली। पुलिस लाइन से मिली इंसास राइफल लेकर वह नशे में बाइक चलाने लगा। जजी चौराहे पर कांस्टेल का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। नशे की हालत में वह न तो ठीक से खड़ा हो पा रहा था और न ही इंसास राइफल संभाल पा रहा था।

RELATED NEWS

Bijnor

जेल जाने की ऐसी सनक! सरेराह लड़की के गले पर रखा चाकू, वीडियो देख कांप जाएगी रूह!

January 1, 2026
Bijnor BLO Shobha Rani

SIR का बोझ और बेटे की शादी का तनाव: मधुमेह से पीड़ित BLO शोभा रानी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम!

November 30, 2025

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसकी राइफल और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। उसे पास के जिला जज के आवास के बगल में स्थित पुलिस बूथ तक ले जाया गया। घटना की जानकारी आरआई देवेंद्र सिकरवार को दी गई। पुलिस लाइन में कराए गए मेडिकल में सिपाही के शराब पीने की पुष्टि हुई। स्थानीय लोगों ने शराबी पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक झा ने अनुशासनहीनता का संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल को तत्काल निलंबित कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 23 सेकंड के वीडियो में कांस्टेबल पुलिस वर्दी में दिख रहा है। उसके कंधे पर राइफल है और पैरों में चप्पल हैं। वह बार-बार सड़क पर गिर रहा था और उठने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान अगर गलती से भी एके-56 राइफल चल जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। हैरान करने वाली बात ये भी है कि ड्यूटी पर जाते समय जवान को बंदूक कैसे दी गई, जब वह नशे में पूरी तरीके से धुत था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कांस्टेबल ने शराब के नशे में था। वह और शराब पीना चाहता चाहता है। उसने शराब की दुकान के बारे में लोगों से पूछताछ की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके से कुछ दूरी पर देशी शराब की दुकान थी। ऐसे में वह बाइक पर सवार होकर माधुरी ब्रांड की शराब लेने के लिए बाइक पर बैठा और गिर गया। फिलहाल बिजनौर पुलिस विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। बिजनौर पुलिस ने अपने ऑफिसियल ग् हैंडल से वायरल वीडियो पर कमेंट करते बताया कि वीडियो में दिख रहे सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट किया और बिजनौर पुलिस से गुजारिश की कि ये जवानों की ड्यूटी न लगाई जाए।

Tags: bijnordrunk police constablepolice constable drank alcohol
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Bijnor

जेल जाने की ऐसी सनक! सरेराह लड़की के गले पर रखा चाकू, वीडियो देख कांप जाएगी रूह!

by Mayank Yadav
January 1, 2026

Bijnor news: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई...

Bijnor BLO Shobha Rani

SIR का बोझ और बेटे की शादी का तनाव: मधुमेह से पीड़ित BLO शोभा रानी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम!

by Mayank Yadav
November 30, 2025

Bijnor BLO Shobha Rani: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर कस्बे में उस समय मातम पसर गया, जब बूथ...

Next Post
Uttarakhand Board

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: टॉपर्स को मिलेंगे लाखों के इनाम, शैक्षिक भ्रमण और विशेष सम्मान

Kulpahar (Mahoba)

कान्हा की नगरी में बच्चों के साथ हो रहा अन्याय, स्वामी ब्रह्मानंद शिक्षण संस्थान का वीडियो वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist