Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Waqf Bill 2025: वक्फ संशोधन बिल पर फूटा मुसलमानों का गुस्सा… BJP ने छीन लिया हक, सड़कों पर उबाल, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Waqf Bill 2025: वक्फ संशोधन बिल पर फूटा मुसलमानों का गुस्सा… BJP ने छीन लिया हक, सड़कों पर उबाल, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में मुस्लिम समुदाय सड़कों पर उतर आया है। कोलकाता से हैदराबाद तक विरोध तेज हो गया है, जबकि कांग्रेस ने बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मुस्लिम समाज में मतभेद भी उभर आए हैं।

by Mayank Yadav
04/04/2025
Waqf Bill 2025

Waqf Bill 2025: केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए वक्फ संशोधन विधेयक 2025 ने देशभर में राजनीतिक और सामाजिक उबाल ला दिया है। लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद मुस्लिम समाज में व्यापक असंतोष देखने को मिल रहा है। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, कर्नाटक और अहमदाबाद में हजारों मुसलमान सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी इसे “मुस्लिम विरोधी साजिश” बता रहे हैं, वहीं विपक्ष ने इसे संविधान विरोधी करार दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने इस Waqf Bill 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने सरकार के इस कदम का समर्थन करते हुए इसे “मुस्लिम हितैषी” बताया, जिससे मुस्लिम समाज के भीतर गहरी फूट भी सामने आ रही है।

#WaqfAmendmentBill | Vested interests fuel protests in West Bengal’s Kolkata against the Waqf Amendment Bill, 2025, which seeks to protect poor & Pasmanda Muslims from Waqf Board exploitation.

HM Amit Shah and Minority Affairs Minister Kiren Rijiju have already stated that the… pic.twitter.com/VXaVBjLvxp

— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) April 4, 2025

सड़कों पर उबाल, सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी

Waqf Bill 2025 के विरोध में कोलकाता के पार्क सर्कस में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और “हमारा हक वापस दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में यातायात जाम हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बिल को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला और कहा कि “यह एक सोची-समझी साजिश है मुसलमानों को उनकी जमीनी हक़ से वंचित करने की।”

RELATED NEWS

सीएम योगी ने कर दिया ‘खेला’, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा,  बोले ओवैसी, ‘मैंने पहले ही कहा था ऐसा तो होना ही था’

सीएम योगी ने कर दिया ‘खेला’, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा,  बोले ओवैसी, ‘मैंने पहले ही कहा था ऐसा तो होना ही था’

April 11, 2025
Waqf Bill 2025

क्या वक्फ बोर्ड का भी होता है CEO ? किन लोगों का होता है चुनाव और क्या है सैलेरी…

April 3, 2025

वहीं दिल्ली के जामिया नगर में स्थिति तनावपूर्ण रही और पुलिस को फ्लैग मार्च करना पड़ा। कई संगठनों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार बिल वापस नहीं लेती, उनका विरोध जारी रहेगा।

कर्नाटक से हैदराबाद तक विरोध की आग

कर्नाटक, अहमदाबाद और हैदराबाद में मुस्लिम संगठनों और छात्रों ने प्रदर्शन किए और केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन बिल को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कानून वक्फ संपत्तियों को खत्म करने की एक चाल है, जो अल्पसंख्यकों के सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक विकास में बाधा बनेगा।

विपक्षी दलों ने भी संसद में इस विधेयक का विरोध किया और इसे “संविधान की आत्मा के खिलाफ” बताया। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, AIMIM और अन्य विपक्षी पार्टियों ने मिलकर सरकार को घेरने की कोशिश की है।

सपोर्ट और विरोध में बंटा मुस्लिम समाज

इस विवाद के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चौंकाने वाला बयान देते हुए सरकार का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “यह बिल मुसलमानों के हित में है। इसमें पारदर्शिता लाई गई है और यह वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा करेगा।” उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि “बेवजह सड़कों पर उतरना गलत है।”

हालांकि, कई अन्य संगठनों ने इसे “सरकार के तलवे चाटने” जैसा बयान बताया और मुस्लिम जमात से दूरी बना ली।

बिल कैसे हुआ पास?

बुधवार रात लोकसभा में यह बिल पास हुआ, जिसमें 288 सांसदों ने समर्थन और 232 ने विरोध किया। इसके अगले दिन राज्यसभा में यह बिल 128 के मुकाबले 95 मतों से पास हो गया। सरकार का कहना है कि यह बिल वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए लाया गया है।

मगर मुस्लिम समाज का बड़ा वर्ग इसे एक धार्मिक अधिकारों पर हमला मान रहा है – और यह विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा।

यहां पढ़ें: Akhilesh Yadav News: “मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट”… सीएम योगी पर गृह मंत्री के बयान पर अखिलेश यादव का करारा तंज

Related Posts

सीएम योगी ने कर दिया ‘खेला’, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा,  बोले ओवैसी, ‘मैंने पहले ही कहा था ऐसा तो होना ही था’

सीएम योगी ने कर दिया ‘खेला’, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा,  बोले ओवैसी, ‘मैंने पहले ही कहा था ऐसा तो होना ही था’

April 11, 2025
Waqf Bill 2025

क्या वक्फ बोर्ड का भी होता है CEO ? किन लोगों का होता है चुनाव और क्या है सैलेरी…

April 3, 2025
Next Post
West Bengal Teachers Recruitment

सुप्रीम कोर्ट ने जिस भर्ती परीक्षा को किया रद्द, अब कब होगी दोबारा? WBSSC अध्यक्ष ने बताया पूरा प्लान

India first hydrogen fuel cell train launch delayed

Hydrogen Train : क्या है हाइड्रोजन ईंधन सेल ट्रेन किस टेक्नोलॉजी पर करेगी काम क्यों टल गया इसका लॉन्च अब कब होगा

PSEB 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा का परिणाम घोषित, होशियारपुर के पुणीत वर्मा ने किए 100% अंक हासिल

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India