उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, यूपी, हिमाचल और कश्मीर में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

Delhi

Delhi weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में पहाड़ों की बर्फबारी और शीतलहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी (Delhi weather) किया गया है। उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे दर्ज हो रहा है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप बने रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली और यूपी में कड़ाके की ठंड

दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक कोहरे और शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी है। यूपी में सुबह-रात के समय ठंड का प्रकोप अधिक है। मौसम विभाग ने राज्य के 27 जिलों, जिनमें देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और बहराइच शामिल हैं, में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल, कश्मीर और राजस्थान का हाल

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी थमने से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मनाली में तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कश्मीर में ठंड का प्रकोप और बढ़ा है, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान (Delhi weather)  माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के करौली में तापमान 1.3 डिग्री तक गिर गया।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी है। यह स्थिति 19 दिसंबर से तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनें, यात्रा में सतर्कता बरतें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

यहां पढ़ें: हम UP के लड़कों को इजरायल भेज रहे हैं, वो फिलिस्तीन…, प्रियंका गांघी पर सीएम योगी का बड़ा हमला
Exit mobile version