Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Weather News: दिल्ली- NCR में धूंध, UP में बाढ़ की स्थिति, इन राज्यों में

Weather News: दिल्ली- NCR में धूंध, UP में बाढ़ की स्थिति, इन राज्यों में आज भी भारी बारिश, जानें मौसम का मिजाज

बाढ़ के कारण इन गरीबों को अपना आशियाना समेटते देखिए। माथे पर चिंता की लकिरें ना जानें कितने ही सवालों के जवाब ढूंढ रही है कि अब कहा जाएंगे। ये तस्वीरें प्रयागराज के उन इलाकों की है जहां बीते कई दिन से हुई लगातार बारिश के कारण लोगों को बाढ़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब बारशि बंद है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा।

राजस्थान में मौसम साफ

वहीं राजस्थान में भी बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। दिल्ली की बात करें तो राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि 14 अक्टूबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सुबह से दिल्ली में धुंध छाई हुई है। वहीं AQI काफी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। कई इलाकों में इसी बीच देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश का सिलसिला अब भी जारी रहने वाला है।

निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति

वहीं लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है।  गाजियाबाद में आज मौसम साफ रहेगा। गाजियाबाद का लन्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश से गंगा और  यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने से जिले के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही है जिससे  उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। बता दें कि कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इन राज्य में आज भी बारिश

वहीं स्काईमेट वेदर एजेंसी के मुताबिक गले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश तो वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, असम, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा और शेष छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं सिक्किम और विदर्भ में भी हल्की बारिश के आसार जाताए गए है।

Exit mobile version