शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ एक साल पहले मानिकपुर के मऊदारा गांव में कुर्क जमीन बेचने का मुकदमा मानिकपुर थाने में दर्ज हुआ था। तब से वह फरार हैं।

by Vinod
सितम्बर 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक राजा भैया के बारे में कहा जाता है कि वह कभी किसी नेता को अपशब्द नहीं कहते। चुनाव प्रचार के दौरान राजा भैया मर्यादा बनाकर चलते हैं। विपक्षी उन पर जुबान से हमला भी करते हैं, लेकिन वह कभी भी जुबान से पलटवार नहीं करते। वह अपने सियासी दुश्मनों को राजनीति के मैदान में चित कर बदला लेते हैं। जब मायावती ने उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाया, तब भी वह खामोस रहे। सरकार में मंत्री बनाए गए, लेकिन एक बार भी कभी बीएसपी चीफ के खिलाफ गलत बयान नहीं दिया। हां राजा भैया ने यूपी की राजनीति से बीएसपी के सफाए में जरूर अहम रोल निभाया। जब राजा भैया के करीबी रहे गुलशन यादव ने आंख दिखाई। जनसभाओं के दौरान गंदीबात की, फिर भी कुंडा विधायक शांत रहे। अब इन्हीं गुलशन के खिलाफ यूपी पुलिस ऑपरेशन चलाए हुए है।

गुलशन यादव पर बढ़ी इनाम की राशि

सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ एक साल पहले मानिकपुर के मऊदारा गांव में कुर्क जमीन बेचने का मुकदमा मानिकपुर थाने में दर्ज हुआ था। तब से वह फरार हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन चलाए हुए हैं। लेकिन गुलशन पुलिस के हत्थे नहीं लग रहे। ऐसे में पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंडा गुलशन यादव पर घोषित इनाम की धनराशि बढ़ा दी गई है। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुलशन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके बाद दूसरी बार आइजी ने उसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया। इधर, पुलिस लगातार उन्हें पकड़ने का प्रयास भी करती रही। वह नहीं मिले। सोमवार को एडीजी प्रयागराज डॉ. संजीव गुप्ता ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया। सूत्र बताते हैं कि गुलशन को दबोचने के लिए पुलिस के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

गुलशन पर 55 से अधिक मुकदमे दर्ज

गुलशन पर हत्या, लूट, छिनैती, अपहरण का प्रयास, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत 55 मुकदमे अलग-अलग थानों में उन पर दर्ज हैं। गुलशन का भाई छविनाथ यादव सपा का जिलाध्यक्ष है। वह एससी-एसटी मुकदमे में जमानत न होने से काफी समय से जेल में बंद है। गुलशन यादव के खिलाफ चल रही कार्रवाई केवल इनाम तक सीमित नहीं है। उनके खिलाफ अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों पर भी शिकंजा कसने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक उनके नाम और परिवारजनों के नाम पर मौजूद लगभग 7.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। इसमें लखनऊ और प्रतापगढ़ में लगभग 2.5 करोड़ की अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिन्हें पहले ही कुर्क किया जा चुका है। हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी पत्नी सीमा यादव के नाम पर लखनऊ के शारदा नगर में 1.10 करोड़ की जमीन को भी कुर्क की गई है।

कौन हैं गुलशन यादव

गुलशन यादव का जन्म प्रतापगढ़ जिले के कुंडा इलाके के मऊदारा गांव में हुआ। उनके पिता का नाम सुंदर लाल यादव है। उनके तीन भाई हैं। प्रारंभ में वे राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) के करीबी माने जाते थे। जानकार बताते हैं कि एक वक्त गुलशन राजा भाईया के कार चलाया करते थे। राजा के करीब आने के बाद उनकी भी कुडा में तूती बोलने लगी। गुलशन यादव भी विधायक बनने का सपना देखने लगे। इसी के चलते उन्होंने राजा भैया से बगावत करते हुए सपा का दामन थामकर 2022 और उससे पहले भी दो बार राजा भैया के खिलाफ कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। 2022 के चुनाव में गुलशन यादव ने राजा भैया के खिलाफ अपशब्द भी कहे थे। लेकिन जनता ने राजा भैया के पक्ष में वोटिंग कर उन्हें विधायक चुना।

कुंडा की अलग पहचान

गंगा के किनारे बसे प्रतापगढ़ शहर की पहचान असल में कुंडा से है। कुंडा ही वह विधानसभा है, जहां रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की तूती बोलती है। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का अलग ही क्रेज है। राजा भैया 25 साल की उम्र में पहली बार कुंडा से विधायक चुने गए। इसके बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे राजा भैया की अखिलेश से अनबन हो गई। सपा प्रमुख ने राजा भैया को कुंडा में हराने के लिए बड़ा प्लान बनाया। राजा के ही कार चालक को गुलशन यादव को सपा में एंट्री करवाई। फिर राजा के खिलाफ ही गुलशन यादव को चुनाव के मैदान में उतार दिया। अखिलेश के गुलशन राजा भैया के सामने नहीं टिक पाए। जनता ने गुलशन के बजाए राजा भैया को अपना जनप्रतिनिधि चुन लिया।

 

 

Tags: Akhilesh Yadavgulshan yadavkundaone lakh reward on Gulshan YadavRaja BhaiyaSamajwadi Party
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
BJP

मेयर से नाराज बीजेपी पार्षद विपक्ष के साथ बैठे, दलित सांसद के अपमान पर बवाल, भाजपा पर जातीय भेदभाव के आरोप

UP Govt Jobs: यूपी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की बंपर भर्ती कहां करे आवेदन क्या है पात्रता और आयु सीमा

UP Govt Jobs: यूपी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की बंपर भर्ती कहां करे आवेदन क्या है पात्रता और आयु सीमा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In