मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kidney Donation: पति की दोनों किडनी हुईं फेल, पत्नी ने दान कर बचाई जान

हाथरस की मीना कुशवाहा ने पति महेंद्र की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर दी। डेढ़ साल से दोनों किडनी खराब होने के कारण महेंद्र डायलिसिस पर थे। एसएन मेडिकल कॉलेज में उनका सफल ट्रांसप्लांट हुआ। मीना के इस फैसले ने परिवार को भावुक कर दिया, वहीं सास ने बहू को देवी का दर्जा दिया।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Kidney Donation by Wife: शादी के सात फेरों में सुख-दुख और बीमारी में साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी ने उसे हकीकत में साबित कर दिखाया। हाथरस के सिकंदराराऊ की रहने वाली मीना कुशवाहा ने अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना पति महेंद्र कुशवाहा को नई जिंदगी देने के लिए अपनी किडनी दान कर दी। इस फैसले ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया है। महेंद्र की मां ने अपनी बहू को देवी का दर्जा दिया है।

डेढ़ साल से दोनों किडनी खराब थीं

सिकंदराराऊ निवासी 32 वर्षीय महेंद्र कुशवाहा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। करीब डेढ़ साल पहले जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। इसके बाद से उनका लगातार डायलिसिस चल रहा था। बीमारी के चलते उनकी हालत लगातार कमजोर होती जा रही थी।

RELATED NEWS

Delhi Max Hospital:दिल्ली के अस्पताल में एक ही दिन में हुईं आठ सर्जरी, मेडिकल और कानूनी मंजूरी के साथ सफल रहा ट्रांसप्लांट

Delhi Max Hospital:दिल्ली के अस्पताल में एक ही दिन में हुईं आठ सर्जरी, मेडिकल और कानूनी मंजूरी के साथ सफल रहा ट्रांसप्लांट

अगस्त 18, 2026

पति की हालत को देखते हुए मीना खुद उन्हें इलाज और डायलिसिस के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर जाती थीं। तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभालने के साथ वह पति की देखभाल भी करती रहीं। डॉक्टरों ने महेंद्र की जिंदगी बचाने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट को बेहतर विकल्प बताया।

आर्थिक स्थिति बनी बड़ी चुनौती

निजी अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च अधिक होने के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट भी था। इसी दौरान उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने की जानकारी मिली। परिवार ने अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराया।

जब डॉक्टरों ने किडनी दान करने की संभावना बताई तो मीना ने बिना देर किए पति को अपनी किडनी देने का फैसला कर लिया। मेडिकल जांच में वह किडनी डोनेशन के लिए उपयुक्त पाई गईं।

सफल हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में महेंद्र का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। फिलहाल उन्हें आइसोलेट चैंबर में रखा गया है। किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन के अनुसार, मरीज की हालत ठीक है। महेंद्र एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले पहले मरीज भी बने हैं।

‘पति से बड़ा किडनी का कोई मोल नहीं’

मीना ने बताया कि पति की दोनों किडनी खराब होने की जानकारी मिलने के बाद वह बेहद परेशान थीं। उनके मन में सिर्फ पति को बचाने का विचार था। जैसे ही किडनी दान करने की बात सामने आई, उन्होंने सबसे पहले हामी भरी।

उनका कहना है कि जीवनसाथी के लिए किया गया यह फैसला उनके लिए त्याग नहीं, बल्कि रिश्ते की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पति से बड़ा किडनी का कोई मोल नहीं है और उनकी जिंदगी की डोर उसी से जुड़ी है।

सास ने बहू को बताया देवी

महेंद्र के परिवार ने भी मीना के फैसले की सराहना की। उनके ससुर पप्पू सिंह ने बताया कि बेटे की बीमारी के बाद पूरा परिवार परेशान था। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को जिंदगी बचाने का विकल्प बताया तो बहू सबसे आगे आई।

उन्होंने कहा कि मीना ने उनके बेटे को नया जीवन दिया है। उनके लिए बहू किसी देवी से कम नहीं है।

Tags: Kidney DonationKidney Transplant
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Delhi Max Hospital:दिल्ली के अस्पताल में एक ही दिन में हुईं आठ सर्जरी, मेडिकल और कानूनी मंजूरी के साथ सफल रहा ट्रांसप्लांट

Delhi Max Hospital:दिल्ली के अस्पताल में एक ही दिन में हुईं आठ सर्जरी, मेडिकल और कानूनी मंजूरी के साथ सफल रहा ट्रांसप्लांट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Delhi Max Hospital: दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चार मरीजों का फोर-वे किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट किया...

Next Post
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

Children Medicine Alert: 4 साल से कम बच्चों के लिए इस सर्दी-जुकाम की दवा पर सरकार हुई सख़्त, जानें क्या है नया नियम

Children Medicine Alert: 4 साल से कम बच्चों के लिए इस सर्दी-जुकाम की दवा पर सरकार हुई सख़्त, जानें क्या है नया नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist