रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: बहराइच में फिर लौटा खूंखार शिकारी का टेरर, पत्नी-पत्नी को जिंदा चबा गया भेड़िया

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एकबार फिर से खूंखार भेड़िए ने दस्तक दे दी है। कातिल शिकारी हरदिन इंसानों का शिकार कर रहा है।

by Vinod
सितम्बर 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एकबार फिर से खूंखार भेड़िए ने दस्तक दे दी है। कातिल शिकारी हरदिन इंसानों का शिकार कर रहा है। सोमवार को भेड़िये ने मंझारा तौकली ग्राम पंचायत के प्यारे पुरवा में दस्तक दी और अहाते में सो रहे बुजुर्ग दंपती पर भेड़ियों ने हमला कर उन्हें जिंदा चबा लिया। घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के खेत में भेड़िये का झुंड देखा गया था। इसी झुंड ने दंपत्ति पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग के साथ ही पुलिस की टीमें भेड़ियों को दबोचने के लिए ऑपरेशन चलाए हुए हैं।

पुरवा निवासी खेदन (70) पुत्र जनार्दन और उनकी पत्नी मनकी (65) रोज की तरह सोमवार रात घर से करीब 200 मीटर दूर बने अहाते में सो रहे थे। आधी रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच भेड़ियों का झुंड वहां आ पहुंचा। सोते समय ही दंपती पर हमला कर दिया। दोनों के हाथ-पांव और शरीर के कई हिस्सों को भेड़िये चबा गए। गले और चेहरे पर गहरे जख्म मिले। सुबह देर तक दंपति घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा झब्बर खोजते हुए अहाते पहुंचा। वहां मां-बाप के क्षत-विक्षत शव देखकर उसकी चीख निकल गई। गांव के लोग इकट्ठा हुए तो सभी सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और कालित भेडिये के झुंड को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

ग्रामीणों का कहना है कि गन्ने के खेतों में भेड़ियों का झुंड घूमता देखा गया है। इसी रात भेड़ियों ने देवनाथ पुरवा की सेबरी (30) और भृगु पुरवा के रामू पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का इलाज जारी है। गांव में फैली दहशत को देखते हुए लोग रात में जागकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अभी तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। डीएफओ राम सिंह यादव दो दिन से न मीडिया से बात कर रहे हैं और न ही फोन रिसीव कर रहे हैं। बिलखते हुए मां ने कहा कि हमला भेड़िये ने किया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने तेंदुए को देखा है। वन विभाग अभी तक पक्के तौर पर कुछ कह नहीं पा रहा है। 10 मार्च 2024 से अब तक जिले में भेड़ियों के 80 से अधिक हमले हो चुके हैं।

बता दें, दो दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर बहराइच के आसमान में उड़ा। सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर के जरिए भेड़िए के ठिकानों को देखा। इसके बाद कैसरगंज रेंज के मंझारा तौकली गांव में भेड़िये के हमले में मृतक व घायल परिवारजनों से शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटा। संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के स्वजन को पांच लाख व घायल परिवार को 50 हजार की सहायता राशि देने का एलान किया। पीड़ित परिवार से मिलने से पहले मुख्यमंत्री को भेड़िया प्रभावित इलाकों में हवाई सर्वेक्षण में दो भेड़िये दिखे। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि वन विभाग को भेड़िया पकड़ने के निर्देश दिए गए है। यह भी कहा गया है कि अगर पकड़ में न आए तो उन्हें शूट एट साइट कर दिया जाए। यह सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।

कैसरगंज रेंज के गांधीगंज गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंझारा तौकली में पिछले 15-20 दिनों से लगातार डर व दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम चौकीदार आदि की सहायता से गांवों में जन जागरण के साथ-साथ वन्यजीवों से बचाव का उपाय किया जा रहा है। वन विभाग की छह टीमों के अलावा भी कई टीमें मौके पर लगी हुई हैं। इसके बावजूद भी हमें चार ऐसे मासूम बच्चों को खोना पड़ा है, जो अलग-अलग घटना के शिकार हुए हैं। 16 लोग अब तक भेड़िये के हमले में घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरानी, श्याम रती देवी, मदन, चंद्रिका, हरदेई, मनीषा, अंजनी, पृथ्वी नाथ, सूरत लाल, राजाराम, दिपाली, संजू देवी, प्रिंसू, अनिकेत, सावित्री, हरीशचंद्र भेड़िये के हमले में घायल हुए हैं। लगातार एक ही गांव में भेड़िया ने हमला किया है। मृतक बच्चों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि देने के साथ पक्का मकान देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिया है।

सीएम योगी ने कहा है कि जिनके पास मकान हैं और दरवाजा नहीं है, दरवाजा लगवाने के निर्देश दिए हैं। शौचालय बनवाने के साथ ही घायलों को एंटी वेनम वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए है। इससे रैबीज नहीं फैलेगा। उन्होने कहा कि वन विभाग को कहा गया कि है कि भेड़िया पकड़ में न आने पर शूट एट साइट कर दिए जाए। उन्होने कहा कि मै यहां केवल संवेदना व्यक्त करने के लिए आया हूं। सीएम के बहराइच से जानें के बाद भेड़िए ने फिर टेरर बरमाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण दहशत में हैं। रात को महिलाएं घर पर रतजगा कर रही हैं तो गांव के बार्डर पर पुरूष पहरा दे रहे हैं। बच्चों को घरों पर रखा गया है। महिलाएं भी घर से बाहर नहीं निकल रही हैं।

बहराइच में भेड़िये ने इनका किया शिकार

10 मार्च 2024 : मिश्रनपुरवा निवासी सायरा (03)
23 मार्च 2024 : नयापुरवा निवासी छोटू (02)
17 जुलाई 2024 : मक्कापुरवा निवासी अख्तर रजा (डेढ़ वर्ष)
27 जुलाई 2024ः नकवा निवासी प्रतिभा (2)
03 अगस्त 2024 : कोलैला निवासी किशन (07)
18 अगस्त 2024 : सिंगिया नसीरपुर निवासी संध्या (04)
22 अगस्त 2024ः भटौली निवासी खुशबू (04)
25 अगस्त 2024 : कुम्हारनपुरवा निवासी रीता देवी (52)
26 अगस्त 2024 : दिवानपुरवा निवासी अयांश (05)
01 सितंबर 2024 : नववन गरेठी निवासी अंजली (02)
03 जून 2025ः गदामार के गढीपुरवा निवासी आयुष (2)
10 सितंबर : मंझारा तौकली के परागपुर निवासी ज्योति (4)
12 सितंबर : भौंरी के बहोरवा निवासी संध्या (4 माह)
20 सितंबरः मंझारा तौकली गंदूझाला गांव निवासी अंकेश (3)

Tags: Bahraich NewsCM Yogi Adityanathforest departmentHusband and wife die in the attackWolf attacks wifeWolf terror in Bahraich
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Vijay Kumar Malhotra Passes Away:  मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

Chaitanyanand Saraswati case: यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद सरस्वती बुरी तरह फंसा, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक चैट और तस्वीरें पूछताछ जारी

Chaitanyanand Saraswati case: यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद सरस्वती बुरी तरह फंसा, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक चैट और तस्वीरें पूछताछ जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist